IPL 2026 खत्म होते ही ये 5 फ्रेंचाइजियां उठाएंगी बड़ा कदम! अगले सीजन के लिए बदल देंगी कप्तान

Published - 28 May 2026, 03:18 PM | Updated - 28 May 2026, 03:26 PM

IPL 2026

IPL 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और फैंस को सिर्फ दो बड़े मुकाबलों का इंतजार है। 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम का सामना 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा।

राजस्थान ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई है, वहीं गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उनके पास अब भी फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है।

इसी बीच कई फ्रेंचाइजियां अगले सीजन की तैयारियों में भी जुट चुकी हैं। IPL 2026 में खराब प्रदर्शन और कप्तानी से जुड़े फैसलों के बाद अब कुछ टीमें बड़ा बदलाव करने का मन बना रही हैं।

माना जा रहा है कि अगले सीजन से पहले 5 फ्रेंचाइजियां अपने कप्तान बदल सकती हैं, ताकि नई रणनीति और नए लीडर के साथ टीम को खिताब की दौड़ में मजबूती मिल सके। आइए जानते हैं कौन हैं वो 5 खिलाड़ी जिन्हें अगले साल कप्तानी से हटाया जा सकता है।

IPL 2026 की 5 फ्रेंचाइजियां जो अगले सीजन में बदलेगी कप्तान

1. अजिंक्य रहाणे

IPL 2026: Ajinkya Rahane Hints At Serious Changes In Team As KKR Hit Rock Bottom | Cricket News

आईपीएल 2026 में अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी संभाली, लेकिन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। KKR ने सीजन की शुरुआत बेहद खराब अंदाज में की थी, जहां टीम को पहले 6 मुकाबलों में 5 हार मिली, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।

हालांकि इसके बाद रहाणे की कप्तानी में टीम ने शानदार वापसी करते हुए अगले 8 मैचों में 6 जीत और सिर्फ 2 हार दर्ज की, लेकिन इसके बावजूद KKR प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।

अगर अजिंक्य रहाणे के बल्लेबाजी प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने IPL 2026 में 14 मैचों में 335 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.08 रहा और उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए।

रहाणे की बढ़ती उम्र और IPL 2026 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए, KKR मैनेजमेंट अगले सीजन से पहले उन्हें कप्तानी के साथ-साथ टीम से भी रिलीज़ करने का फैसला कर सकती है।

2. अक्षर पटेल

Delhi Capitals Appoint Indian All-Rounder Axar Patel as Captain Ahead of IPL 2025 - myKhel

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। IPL 2026 में टीम ने 14 मैचों में 7 जीत और 7 हार के साथ 14 अंक हासिल किए, लेकिन खराब नेट रन रेट के कारण टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी।

अगर अक्षर पटेल के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने 14 मैचों में 173 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल रहा। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 11 विकेट हासिल किए। लगातार खराब टीम प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स अगले सीजन से पहले कप्तानी में बदलाव कर सकती है।

3 ऋषभ पंत

Rishabh Pant Injury Update: What Happened to LSG Captain as he Got Retired Hurt in RCB match? Will he Bat Again? - myKhel

आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम ने 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल की, जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। पूरे सीजन में LSG लय में नजर नहीं आई और पॉइंट्स टेबल में दसवें स्थान पर रही।

फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन वह कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में ही बुरी तरह फ्लॉप रहे। पंत ने 14 मैचों में 312 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल रहा।

ऐसे में माना जा रहा है कि LSG अगले सीजन से पहले कप्तानी में बदलाव कर सकती है। टीम के पास मिचेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे अनुभवी विकल्प मौजूद हैं, जिन्हें नया कप्तान बनाया जा सकता है।

4. हार्दिक पंड्या

IPL 2024 - MI vs DC - Hardik Pandya on Mumbai's first win of the season | ESPNcricinfo

आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल कर सकी, जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही और प्लेऑफ की रेस से जल्दी बाहर हो गई।

अगर हार्दिक पंड्या के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने 10 मैचों में 206 रन बनाए और गेंदबाजी में सिर्फ 4 विकेट हासिल किए। उनका इकॉनमी रेट 11.43 रहा, जो टीम के लिए काफी महंगा साबित हुआ।

ऐसे में लगातार खराब कप्तानी और औसत प्रदर्शन को देखते हुए, मुंबई इंडियंस अगले सीजन से पहले कप्तानी में बदलाव कर सकती है।

5 . ऋतुराज गायकवाड़

IPL 2026: Will CSK push Ruturaj Gaikwad to no 3? Chennai Super Kings' Stephen Fleming says, 'We talk about everything'

IPL 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम ने 14 मैचों में सिर्फ 6 जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही। लगातार तीसरी बार CSK प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी, जिसके बाद गायकवाड़ की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं।

अगर उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें, तो ऋतुराज ने 14 मैचों में 337 रन बनाए और 2 अर्धशतक लगाए। हालांकि, वह टीम के लिए लगातार बड़ी पारियां खेलने में सफल नहीं रहे।

ऐसे में माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स अगले सीजन से पहले कप्तानी में बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को नया कप्तान बना सकती है।

ये भी पढ़ें: बेहद चौंकाने वाले नाम! 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक भारत के कप्तान-उपकप्तान हुए फाइनल

Tagged:

IPL 2026 IPL 2027 IPL Captain Change IPL News Hindi
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

31 मई

अजिंक्य रहाणे
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com