IND W vs ENG W: Jemimah Rodrigues के तूफान में उड़ी इंग्लैंड, भारत ने पहले टी20 में 38 रन से दर्ज की धमाकेदार जीत

Published - 29 May 2026, 10:08 AM | Updated - 29 May 2026, 10:09 AM

IND W vs ENG W

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है. जहां पर इंडियन टीम ने चेम्सफोर्ड में खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 38 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत की असली हीरो रही Jemimah Rodrigues.

जिन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की तूफानी पारी खेली, और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया. वहीं, इस जीत के बाद भारतीय टीम ( IND W vs ENG W) ने 1-0 से सीरीज पर भी बढ़त हासिल कर ली है.

IND W vs ENG W: Jemimah Rodrigues ने खेली 69 रन की तूफानी पारी

 IND W vs ENG W

मैच की शुरूआत इंग्लैंड ने टॉस जीतकर की और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा. वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई. फिर विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स ने मिलकर भारत की पारी को संभाला. दोनों ने इंग्लिश गेंदबाजों को रिमांड पर लेते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया.

यास्तिका ने महज 40 गेंदों में 135.00 के स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का भी निकला. वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 गेंदों में 172.50 के स्ट्राइक रेट से 69 रन ठोक दिए. साथ ही उन्होंने 10 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का भी जड़ा.

IND W vs ENG W: इंग्लैंड की लॉरेन बेल ने चटकाए 3 विकेट

रिचा घोष (4), भारती (7) सस्ते में आउट हो गई. लेकिन डेथ ओवरों में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (22) ने मैच जीताऊ पारी खेली. जिसकी बदौलत भारत ने 20 ओवरों में 188/7 में बड़ा स्कोर खड़ा किया. वहीं, इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने 8.50 की इकोनॉमी से 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. जबकि टिली कोर्टेन-कोलमैन, इस्सी वोंग, चार्ली डीन के खाते में 1-1 विकेट आया.

एमी जोन्स ने इंग्लैंड की पारी संभाली

भारत द्वारा दिए गए 189 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ( IND W vs ENG W) की शुरुआत अच्छी नहीं रही. क्रांति ने पावरप्ले के अंदर ही सोफिया डंकली (16) और एलिस कैप्सी (6) को जल्दी ही मैदान से बाहर भेज दिया. इसके बाद क्रीज पर आई इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने अकेले ही पारी को आगे बढ़ाया.

उन्होंने 48 गेंदों में 139.58 के स्ट्राइक रेट से 67 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि कप्तान हीथर नाइट ने 24 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया. लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज 15 का आंकड़ा तक नहीं छू पाया.

150 रनों पर ढेर हुई मेजबान टीम

एमी जोन्स की इनिंग को देखकर एक वक्त पर लगा कि यह मैच अब भारत के हाथों से निकल रहा है, तब नंदनी शर्मा ने ऐसा स्पेल डाला की मैच का रूख ही बदल गया. उन्होंने 8.50 की इकोनॉमी से 34 रन लुटाते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, और इंग्लैंड की बल्लेबाजी की धज्जियां उड़ा दी.

फिर मैच की अंत में दीप्ति शर्मा ने एक विकट झटका और क्रांति गौड़ ने आखिरी ओवर में बिना रन देते हुए कसी गेंदबाजी की. जिस कारण इंग्लैंड ( IND W vs ENG W) की पूरी टीम सिर्फ 150 रनों पर ही सिमट गई.

बड़ी रिपोर्ट आई सामने, आख़िरकार Hardik Pandya की कप्तानी पद से छुट्टी! अब ये खिलाड़ी होगा टीम का नया कैप्टन

Tagged:

team india Jemimah Rodrigues IND W vs ENG W
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com