टीम इंडिया में धवन-युवराज-हरभजन की वापसी, तो अफ्रीका में भी एबी डिविलियर्स का यू-टर्न, अब सभी खेलेंगे ये बड़ा टूर्नामेंट
Published - 29 May 2026, 11:40 AM | Updated - 29 May 2026, 01:06 PM
Table of Contents
Team India: फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को फिर से मैदान पर खेलता हुआ देख सकते हैं. टीम इंडिया (Team India) में एक बार फिर से शिखर धवन, युवराज सिंह और हरभजन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है.
वहीं, सबसे चहेते एबी डिविलियर्स ने भी रिटायरमेंट से यूटर्न लेकर अफ्रीका के लिए खेलने का फैसला किया है. हालांकि, यह सभी खिलाड़ी एक बड़े टूर्नामेंट में एक साथ नजर आने वाले हैं.
Team India के दिग्गज खिलाड़ी बनेंगे टूर्नामेंट का हिस्सा

दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) का तीसरा सीजन 18 अक्टूबर से खेला जाएगा. इस टी20 टूर्नामेंट के मुकाबले इंग्लैंड के अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसी टूर्नामेंट में 7टीमें हिस्सा लेंगी, इंडिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस, वेस्ट इंडीज़ चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस.
वहीं, इस सीजन में संन्यास ले चुके दिग्गज खिलाड़ी और कुछ नए चेहरे एक साथ खेलते हुए दिखाई देंगे. एबी डी विलियर्स, युवराज सिंह, हरभजन सिंह के साथ इस बार डीजे ब्रावो, मोईन अली और क्रिस गेल जैसे स्टार खिलाड़ी भी कमबैक करेंगे. हालांकि, कुछ बड़े दिग्गज खिलाड़ी भी टूर्नामेंट का हिस्सा भी बन सकते हैं.
फैंस को मिलेगा डबल मजा
बता दें कि पिछले दो सीजन में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) ने दुनियाभर में काफी लोकप्रियता हासिल की है. अब यह लीग PL के बाद दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग बन चुकी है. क्योंकि यहां पर क्रिकेट प्रेमियों को अपने उन पुराने खिलाड़ियों को फिर से खेलते देखने का मौका मिलता है, जो कभी अपने दौर में कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. यह लगी क्रिकेट के उन दिग्गजों का सम्मान करने का एक तरीका है, जिन्होंने इस खेल की प्रसिद्धी को बढ़ाया है.
जिस खिलाड़ी को अजिंक्य रहाणे ने किया IPL 2026 में इग्नोर, अब वापसी करते ही बल्लेबाज ने मचाया तहलका
दुनिया की बड़ी लीग बनी WCL
WCL के फाउंडर और सीईओ हर्षित तोमर ने कहा, "जब हमने WCL की शुरूआत की थी, तब हमारा सपना था कि हम फैंस को क्रिकेट से ज्यादा कुछ दे सकें. दो सीजन बीतने के साथ ही लीग दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग बन गई है. सीजन 3 को हम और भी ज्यादा बड़े लेवल पर ले जाना चाहते हैं.
वहीं, को-ओनर और मशहूर एक्टर अजय देवगन ने कहा, "WCL सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि इमोशन और एंटरटेनमेंट का मेल है. अब तीसरा सीजन हमारा सबसे बड़ा और रोमांचक सीजन होने वाला है."
Tagged:
team india WCL 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर