'मैंने उससे सिर्फ ये कहा...' Sunil Gavaskar ने बताया Vaibhav Sooryavanshi को दी कौन सी सलाह? जब छूने आए थे पैर

Published - 29 May 2026, 01:00 PM | Updated - 29 May 2026, 01:01 PM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 कई कारणों की वजह से चर्चा में रहा. लेकिन इस बार सबसे ज्यादा ध्यान Vaibhav Sooryavanshi की बैटिंग ने खींचा. उन्होंने पूरे सीजन धमाकेदार बल्लेबाजी की. वहीं, 15 साल के वैभव ने मौजूदा सीजन में अपने संस्कारों से भी फैंस का दिल जीत लिया.

दरअसल, हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में वार्म से पहले वैभव महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और भारतीय टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ के पैर छूने पहुंचे. इस दौरान सुनील गावस्कर ने वैभव को आशीर्वाद के रूप में एक सलाह भी दी.

Vaibhav Sooryavanshi को गावस्कर ने क्या दी सलाह?

सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का सुनील गावस्कर और भारतीय टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ के पैर छूते हुए तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है. क्रिकेट प्रेमी उनके संस्कारों की काफी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, इंडिया टुडे संग बातचीत में सुनील गावस्कर ने खुलासा किया है कि उन्होंने वैभव को पैर छूते वक्त क्या कहा था.

दरअसल, गावस्कर से पूछा गया कि अगर वह राजस्थान रॉयल्स के लिए वंडर बॉय के साथ बैटिंग कर रहे होते तो, उन्हें वह क्रीज पर क्या सलाह देते? इस पर दिग्गज खिलाड़ी ने जवाब दिया कि, वह उन्हें यहीं कहते लगे रहो-लगे रहो. यहीं मैने उसे तब कहा था जब वह पैर छूने आया था.

टीम इंडिया में धवन-युवराज-हरभजन की वापसी, तो अफ्रीका में भी एबी डिविलियर्स का यू-टर्न, अब सभी खेलेंगे ये बड़ा टूर्नामेंट

वैभव सूर्यवंशी ने बनाई खास पहचान

सुनील गावस्कर का यह भी कहना है कि आने वाले वक्त में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम की पहचान बन सकते हैं. उनका मानना है जितना उन्होंने देखा है, उससे साफ जाहिर है कि उनमें टैलेंट कूट-कूटकर भरा हुआ है.

जिस तरह से वह छोटा सा बच्चा शॉट्स खेलता है, उसे देखकर लगता है कि उसमें कुछ खास बात है. लिहाजा, आईपीएल 2026 में हर कोई वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग का फैन हो गया है और जल्द से जल्द उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में खेलता हुआ देखना चाहता है.

वैभव का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

VAIBHAV SOORYAVANSHI

वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) के आईपीएल 2026 के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने आरआर के लिए यादगार पारियां खेली है. अभी तक उन्होंने इस सीजन में 15 मुकाबलों में 45.33 की औसत और 242.86 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक और 1 शतक भी निकला. जबकि, 55 चौके और 65 छक्के भी निकले.

किया गया बड़ा ऐलान, ये 23 खिलाड़ी होंगे रिलीज, हार्दिक पांड्या से लेकर ऋषभ पंत तक का नाम शामिल

Tagged:

sunil gavaskar IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com