Riyan Parag On RR Defeat: कम अनुभव के बाद भी लड़कों ने जो जज्बा दिखाया...' गुजरात से हार के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग का बड़ा बयान

Published - 30 May 2026, 02:41 AM | Updated - 30 May 2026, 02:51 AM

RIYAN PARAG

गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 में मिली करारी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल जीतने का सपना टूट गया। इस बड़े मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद राजस्थान के युवा कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) का एक बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने मैच के बाद पिच की स्थिति, टीम के स्कोर और अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुलकर बात की। रियान ने बताया कि टीम से कहाँ चूक हुई और सीजन का अंत उनके लिए कैसा रहा।

क्या 215 रन डिफेंड पर रियान पराग ने क्या कहा?

RIYAN PARAG 1

मैच के बाद बात करते हुए कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने कहा कि पहली पारी के मुकाबले दूसरी पारी में विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर हो गया था।

रियान ने आगे कहा मुझे लगता है कि 215 रन का स्कोर डिफेंड करने लायक था। लेकिन भारी रोलर चलने के बाद दूसरी पारी में विकेट थोड़ा बेहतर हो गया। पहली पारी में स्पिनर्स को पिच से ग्रिप मिल रही थी और धीमी गेंदें रुक कर आ रही थीं।

पराग ने आगे कहा कि एक समय पर लग रहा था कि टीम 230 रन तक पहुंच जाएगी। बड़े मैचों में वो एक्स्ट्रा 15-20 रन बहुत बड़ा अंतर पैदा करते हैं। अगर स्कोर 230-240 होता, तो गुजरात के लिए चेज करना बहुत मुश्किल हो जाता।

215 रन के स्कोर के साथ हमें उनके ओपनर्स को जल्दी आउट करना था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए और वहां से मैच हमारे हाथ से निकल गया।

IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर, इस टीम के हेड कोच ने दिया इस्तीफा, कभी था CSK की रीढ़ की हड्डी

Riyan Parag का भावुक बयान

अपनी टीम के पूरे सीजन के सफर पर बात करते हुए रियान पराग (Riyan Parag) काफी भावुक नजर आए। उन्होंने टीम के युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

पराग (Riyan Parag) ने कहा कि अगर मुझे इस पूरे सीजन को कुछ लाइनों में समेटना हो, तो मुझे लगता है कि हमारी टीम को क्वालीफाई भी नहीं करना चाहिए था। हमारी टीम में बहुत सारे नए और युवा चेहरे थे, जिनके पास आईपीएल का बहुत कम अनुभव था।

कप्तान ने आगे कहा कि टीम ने इस सीजन में कई नए कॉम्बिनेशन और बदलाव आजमाए। इसके बावजूद लड़कों ने मैदान पर जो जज्बा और कैरेक्टर दिखाया, वो वाकई तारीफ के काबिल है।

आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में बिना अनुभव के यहाँ तक पहुंचना एक बेहतरीन शुरुआत है। यह इस युवा टीम के लिए एक लंबे और शानदार सफर की शुरुआत है।

IPL 2026 2nd Qualifier: शुभमन गिल की शतक से गुजरात टाइटंस फाइनल में, राजस्थान रॉयल्स का सपना टूटा

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए पराग

इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उनकी तारीफ करते हुए रियान पराग (Riyan Parag) ने कहा कि मैं उनकी बल्लेबाजी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

एक तरीका होता है जहाँ आप क्रीज पर जाते हैं और अंधाधुंध बल्ला घुमाकर रन बना देते हैं। लेकिन सूर्यवंशी ने जो किया, वो अंधाधुंध शॉट लगाना नहीं था। वह बहुत समझदारी से बल्लेबाजी करते हैं।

रियान ने कहा कि सूर्यवंशी हर गेंद को कैलकुलेट करते हैं और पिच की स्थिति को अच्छे से समझते हैं। वह इतनी कम उम्र में यह सब कैसे कर लेते हैं, यह मेरी समझ से बाहर है।

पराग ने उम्मीद जताई कि सूर्यवंशी आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेंगे। वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही वह राजस्थान रॉयल्स को दूसरी ट्रॉफी जिताने में मदद करेंगे।

Tagged:

Riyan Parag GT vs RR IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com