IPL 2026 2nd Qualifier: शुभमन गिल की शतक से गुजरात टाइटंस फाइनल में, राजस्थान रॉयल्स का सपना टूटा

Published - 29 May 2026, 11:31 PM | Updated - 29 May 2026, 11:39 PM

IPL 2026 2nd Qualifier

IPL 2026 2nd Qualifier के बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया है। इस शानदार जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने सीधे फाइनल का टिकट कटा लिया है।

मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की शतकीय पारी और अंत में राहुल तेवतिया के धमाकेदार कैमियो की बदौलत केवल 18.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

IPL 2026 2nd Qualifier में वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी

SHUBMAN GILL 2

इस करो या मरो वाले IPL 2026 2nd Qualifier मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। राजस्थान की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। वैभव ने महज 47 गेंदों में 8 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

मध्यक्रम में रवींद्र जडेजा ने 45 रन और अंत में डोनोवन फरेरा ने मात्र 11 गेंदों में 38 रन कूटकर राजस्थान का स्कोर 20 ओवर में 214/6 तक पहुंचा दिया। गुजरात की तरफ से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट झटके।

खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, चश्मा पहनने पर भी लगाया बैन, वजह बेहद चौंकाने वाली

शुभमन गिल का शानदार शतक

215 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को उनके ओपनर्स ने आतिशी शुरुआत दिलाई। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने राजस्थान के गेंदबाजों को सेट होने का कोई मौका नहीं दिया।

साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रनों की तेज पारी खेली। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने सामने से टीम का नेतृत्व किया और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए।

शुभमन गिल ने आईपीएल करियर का एक और शानदार शतक जड़ते हुए 53 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 104 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। इन दोनों की बल्लेबाजी के सामने राजस्थान का मजबूत गेंदबाजी आक्रमण बेअसर नजर आया।

दुनिया का इकलौता गेंदबाज जिसने Vaibhav Suryavanshi के खिलाफ डाला मेडन ओवर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

राहुल तेवतिया ने किया फिनिश

जब शुभमन गिल आउट हुए, तब मैच थोड़ा फंस सकता था, लेकिन क्रीज पर मौजूद अनुभवी जोस बटलर (9 रन) और 'लॉर्ड' राहुल तेवतिया ने मैच को फिनिश करने की जिम्मेदारी ली।

राहुल तेवतिया ने मात्र 9 गेंदों का सामना किया और 2 चौके व 1 छक्के की मदद से नाबाद 17 रन ठोक दिए। उन्होंने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर विजयी रन बनाकर गुजरात टाइटंस को 7 विकेट से यादगार जीत दिलाई।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से गेंदबाज बृजेश शर्मा सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने 3.4 ओवर के स्पेल में 44 रन लुटाए और उन्हें केवल 1 सफलता हाथ लगी। इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 का सफर यहीं समाप्त हो गया।

Tagged:

GT vs RR IPL 2026 2nd Qualifier
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

संजू सैमसन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com