संजू सैमसन vs अभिषेक शर्मा: कौन हैं टी20 क्रिकेट का बादशाह, जानें कौन करता दोनों में से प्लेइंग इलेवन में जगह डिजर्व

Published - 21 Feb 2026, 07:04 PM | Updated - 21 Feb 2026, 07:08 PM

Abhishek Sharma

टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के दो विस्फोटक बल्लेबाज़ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अक्सर तुलना का विषय बनते हैं। एक तरफ सैमसन का अनुभव और क्लास दिखाई देता है, तो दूसरी ओर अभिषेक की आक्रामक शुरुआत और पावरप्ले में दबदबा। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि दोनों में से प्लेइंग इलेवन में जगह कौन ज्यादा डिजर्व करता है और असली टी20 बादशाह कौन है?

संजू सैमसन के टी20 आंकड़े

संजू सैमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 58 मैच खेले हैं और 1100 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाज़ी औसत 23.91 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 148.85 रहा है, जो उनके आक्रामक अंदाज़ को दर्शाता है। सैमसन ने टी20I करियर में 3 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं, वहीं उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रन है।

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्हें नामीबिया के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। उस मुकाबले में सैमसन ने सिर्फ 8 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम को तेज़ गति देने का काम किया और अपनी पावर-हिटिंग क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

Abhishek Sharma के टी20 आंकड़े

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 41 मैच खेले हैं और 1297 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका शानदार औसत 34.13 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 192.44 जैसा विस्फोटक रहा है, जो उन्हें मौजूदा दौर के सबसे आक्रामक बल्लेबाज़ों में शामिल करता है। अभिषेक (Abhishek Sharma) ने अपने टी20I करियर में 8 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं, वहीं उनका सर्वोच्च स्कोर 135 रन है।

हालांकि, मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्हें अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने का मौका मिला, लेकिन तीनों मुकाबलों में वह खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य पर आउट हो गए। ऐसे में बड़े मंच पर उनकी निरंतरता को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

संजू सैमसन vs अभिषेक शर्मा: प्लेइंग इलेवन में किसे मिले मौका?

टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) दोनों अलग अंदाज़ के खिलाड़ी हैं। अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और पावरप्ले में तेज़ शुरुआत देने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जबकि संजू सैमसन तकनीकी रूप से मजबूत और परिस्थितियों के अनुसार खेलने वाले बल्लेबाज़ माने जाते हैं।

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो अभिषेक बड़े मंच पर लय हासिल नहीं कर पाए और लगातार मौकों के बावजूद प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। दूसरी ओर, संजू को सीमित मौके मिले, लेकिन जब भी मौका मिला उन्होंने तेज़ रन बनाकर अपनी उपयोगिता दिखाने की कोशिश की।

ऐसे में अगर टीम को स्थिरता, अनुभव और मध्यक्रम में भरोसेमंद बल्लेबाज़ चाहिए तो संजू सैमसन ज्यादा डिजर्व करते नजर आते हैं। वहीं अगर टीम आक्रामक शुरुआत और जोखिम लेने वाली बल्लेबाज़ी चाहती है, तो अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) विकल्प हो सकते हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पलड़ा थोड़ा संजू सैमसन की ओर झुकता दिखाई देता है।

ये भी पढ़े : INDW vs AUSW: भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया में गाड़ा झंडा, तीसरे टी20 में 10 रन से हराया, 2-1 से सीरीज की अपने नाम

Tagged:

team india abhishek sharma Sanju Samson T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com