INDW vs AUSW: भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया में गाड़ा झंडा, तीसरे टी20 में 10 रन से हराया, 2-1 से सीरीज की अपने नाम
INDW vs AUSW : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले (INDW vs AUSW) में मेजबान टीम को 17 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले (INDW vs AUSW) में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 159 रन पर रोक दिया।
इस जीत के साथ भारतीय महिलाओं ने विदेशी जमीन पर अपनी ताकत का दम दिखाया और सीरीज पर कब्जा जमाते हुए एक यादगार उपलब्धि हासिल की।
मंधाना–रोड्रिग्स की दमदार साझेदारी, भारत ने खड़ा किया 176 रन का मजबूत स्कोर
टॉस भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर बड़ी पारी खेलते हुए टीम की नींव मजबूत की।
उन्होंने 55 गेंदों पर 82 रन बनाए, जिसमें कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे। उनके साथ जेमिमा रोड्रिग्स ने भी जिम्मेदारी भरी पारी खेली और 46 गेंदों में 59 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों के बीच हुई अहम साझेदारी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
शेफाली वर्मा इस मुकाबले (INDW vs AUSW) में बड़ी पारी नहीं खेल सकीं, लेकिन मिडिल ऑर्डर ने तेजी से रन जोड़कर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। विकेटकीपर ऋचा घोष ने सात गेंदों पर 18 रनों की छोटी लेकिन तेज पारी खेलते हुए रन गति को बनाए रखा। और टीम को 20 ओवर में 176 रन तक पहुंचाने में योगदान दिया। गेंदबाज़ी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने दो , जबकि किम गार्थ और कप्तान सोफी मोलिनक्स को एक-एक विकेट मिला।
INDW vs AUSW: 159 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पारी
177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम (INDW vs AUSW) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती ओवरों में ही भारत ने अहम विकेट चटका कर मेजबान टीम को दबाव में ला दिया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से ऑस्ट्रेलिया कभी भी पूरी तरह मैच में पकड़ नहीं बना सकी।
हालांकि मध्यक्रम में एशली गार्डनर ने 45 गेंदों पर 57 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। गेंबाज़ी में भारत की ओर से श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने तीन-तीन विकेट , जबकि अरुंधति रेड्डी ने दो और रेणुका सिंह ठाकुर को एक विकेट मिला।
आखिरी ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने संयम बनाए रखते हुए उन्हें 20 ओवर में 159 रन तक ही सीमित रखा। इस तरह भारत ने 17 रन से जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया और ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सफलता हासिल की।
ये भी पढ़े : दक्षिण अफ्रीका मैच के लिए टीम की गई अनाउंस, इन 4 खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी