इंग्लैंड सीरीज में संन्यास लेने वाले थे रोहित शर्मा, इस वजह से अंतिम मौके पर बदला फैसला

Published - 06 Aug 2026, 02:02 PM | Updated - 06 Aug 2026, 03:57 PM

Rohit Sharma 22

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पिछले कुछ समय से अपने टीम इंडिया में अपने भविष्य को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा था, जिसके बाद से ही उन्हें टीम से बाहर करने की अटकलें तेज हो गई. लेकिन फिर तीसरे वनडे में शतकीय पारी खेल रोहित शर्ना (Rohit Sharma) ने सभी को मुंह तोड़ जवाब दिया और उनके टीम में बने रहने की खबर सामने आई. वहीं, अब इस कहानी में नया मोड़ आ गया है.

Rohit Sharma के शतक ने बदला बोर्ड का फैसला!

Rohit Sharma 13

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा के ऐतिहासिक शतक के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के भीतर विवाद की खबरें सामने आई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के कुछ पदाधिकारी उनके साथ ही भविष्य की योजनाओं को जारी रखना चाहते हैं, जिससे चयन कमिटी बिल्कुल भी खुश नहीं है. वहीं, अब इसके असर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की कुर्सी पर पड़ता दिख रहा है. खबरों की माने तो सिलेक्टर वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा को वनडे टीम से हटाने पर विचार कर रहा हैं.

पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, जो रुट बने नए कप्तान

BCCI में चल रहे हैं मतभेद

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड दौरे के दौरान से ही सिलेक्शन कमिटी और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर मतभेद चल रहे हैं. लॉर्ड्स में हिटमैन के बल्ले से 138 रनों की पारी आने के बाद से ही बोर्ड उन्हें मौका देना चाहता है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कहा कि उन्हें न रिटायर करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है और वह जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं, तब तक खेलते रहेंगे.

खतरे में अजीत अगरकर की कुर्सी

गौरतलब है कि बोर्ड के रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम से बाहर करने के फैसले से यू टर्न लेने की वजह से चयन समिति खुद को कमजोर महसूस कर रही है. सिलेक्टर्स का मानना है कि इससे उनकी योजना और आधिकार दोनों पर प्रभाव पड़ा है. ऐसे में अब खबर आ रही है कि बीसीसीआई मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की योजनाओं और प्रदर्शन का समीझा कर रहा है. इस बीच यह भी दावा किया गया है कि BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (बेंगलुरु) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं.

पाकिस्तान की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल पर बड़ा उलटफेर, अब ये 2 टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालिफाइ

Tagged:

team india Rohit Sharma bcci Ind vs Eng
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com