पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, जो रूट बने नए कप्तान

Published - 06 Aug 2026, 02:02 PM | Updated - 06 Aug 2026, 04:11 PM

England 18

England squad for Pakistan Test Series: इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम को पाकिस्तान की मेजबानी करनी है। दोनों टीमों के बीच 19 अगस्त से तीन मैचों की सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली जाएगी। इंग्लिश टीम को अपनी पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसी सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट के दौरान कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

अब इंग्लैंड (England) की टीम एक बार फिर से जो रूट की अगुआई में खेलती नजर आएगी, जिन्होंने पहले भी काफी समय तक कप्तानी की थी। पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ चुने गए थे। हालांकि, चोट के कारण जैकब बेथेल का चयन नहीं किया गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से जैकब बेथेल बाहर, ये खिलाड़ी करेगा नंबर-3 पर बल्लेबाजी

England 19

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान इंग्लैंड (England) के बल्लेबाजी ऑलराउंडर जैकब बेथेल को घुटने में चोट लग गई थी। इसी वजह से उन्होंने द हंड्रेड 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था, जसिमें उन्हें बर्मिंघम फोएनिक्स की कप्तानी करनी थी। माना जा रहा था कि शायद पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत या फिर पहले टेस्ट के बाद, वो फिट हो जाएंगे लेकिन अब उनके बाहर होने की खबर आई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जैकब बेथेल को नंबर-3 पर उतारा गया था और ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के खिलाफ भी होना था लेकिन अब उनकी गैरमौजूदगी में जॉर्डन कॉक्स को इस क्रम पर खिलाया जाएगा।

England की टेस्ट टीम में इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

पाकिस्तान के विरुद्ध तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए इंग्लैंड (England) की टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है। सबसे अहम नाम स्पिन ऑलराउंडर डैन लॉरेंस का है, जो दो साल में पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं। लॉरेंस को वापस लाए जाने की वजह काउंटी चैंपियनशिप में उनका शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन है। पाकिस्तान के खिलाफ लॉरेंस को नंबर-6 पर बल्लेबाजी का मौका मिलेगा।

लॉरेन के अलावा बल्लेबाज ओली पोप की भी वापसी हुई है, जिन्हें खराब फॉर्म के कारण टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स भी अपनी चोट से उबरकर वापसी करने में कामयाब रहे हैं। वहीं, पेसर सैम कुक को भी इंग्लैंड (England) के स्क्वाड में मौका मिला है, जो पिछले समर सीजन के बाद से बाहर थे।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टोंग।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट - 19-23 अगस्त (हेडिंग्ले)

दूसरा टेस्ट - 27-31 अगस्त (लॉर्ड्स)

तीसरा टेस्ट - 9-13 सितंबर (एजबेस्टन)

यह भी पढ़ें: वॉर्म-अप मुकाबले से बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार प्लेयर, Galle Test खेलने पर भी बना सस्पेंस

Tagged:

Pakistan Cricket Team England Cricket Team joe root Ollie pope Jacob Bethell
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com