पाकिस्तान की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल पर बड़ा उलटफेर, अब ये 2 टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालिफाइ

Published - 06 Aug 2026, 12:14 PM | Updated - 06 Aug 2026, 01:59 PM

WTC 2025-27 Points Table

WTC 2025-27 Points Table: पोर्ट ऑफ स्पिन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान के हाथों शानदार जीत लगी. गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर बाबर आजम एंड कंपनी विंडीज़ टीम को 8 विकेट से धूल चटा पाई. इस भिड़ंत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्‍वाइंट्स टेबल (WTC 2025-27 Points Table) में फेरबदल देखने को मिला है.

पाकिस्तान के हाथ लगी जीत

Pakistan Test Team

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने के बाद पाकिस्तान टीम ने सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर खत्म की. 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम की पहली पारी 344 रनों पर सिमट गई.

जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 387 रन बनाए और 43 रनों की बढ़त हासिल की. इसके बाद कैरेबियन टीम दूसरी पारी में 117 रन ही बना सकी. ऐसे में पाक टीम ने 23.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन स्कोरबोर्ड पर लगा 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

वॉर्म-अप मुकाबले से बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार प्लेयर, Galle Test खेलने पर भी बना सस्पेंस

WTC 2025-27 Points Table में हुए फेरबदल

दूसरा टेस्ट अपने नाम करने के बाद पाकिस्तान टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 प्‍वाइंट्स टेबल (WTC 2025-27 Points Table) में वेस्टइंडीज टीम से आगे निकलने में कामयाब हो गई. पहले टेस्ट में मिली हार के बाद पाक टीम को अंक तालिका में सबसे नीचे खिसकना पड़ा था.

लेकिन अब उसके खाते में 22.22 पॉइंट्स प्रतिशत हो गए हैं, जिसकी बदौलत वह आठवें स्थान पर मौजूद है. वहीं, मैच में हार झेलने वाली वेस्टइंडीज टीम नौवें पायदान पर है. वह अभी तक 12 में से सिर्फ दो मुकाबले ही जीत सकी है, जबकि आठ में उसको हार झेलनी पड़ी. इस बीच दो मैच ड्रॉ पर खत्म हुए.

टॉप पर मौजूद हैं ये 2 टीमें

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 प्‍वाइंट्स टेबल (WTC 2025-27 Points Table) की टॉप-2 टीमों की बात की जाए तो पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया टीम काबिज है. आठ मैचों में से सात जीतने के बाद उसके खाते में 84 पॉइंट्स और 87.50 पॉइंट्स प्रतिशत है. चार मुकाबलों में तीन जीत हासिल करने वाली साउथ अफ्रीका टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है. फिलहाल उसका पीसीटी 75.00 है. बात की जाए भारतीय टीम की तो 52 प्‍वाइंट्स और PCT 48.15 के साथ पांचवें नंबर पर है.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सिर्फ वॉटर बॉय का काम करेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें प्लेइंग-11 में मौका

Tagged:

team india babar azam pak vs wi WTC 2025-27 Points Table
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com