भारत में बैन ई-सिगरेट पीते दिखे Riyan Parag! ड्रेसिंग रूम में ही धुआं उड़ाते हुए VIDEO वायरल
Published - 29 Apr 2026, 11:37 AM | Updated - 29 Apr 2026, 01:09 PM
Table of Contents
Riyan Parag: IPL 2026 में 40 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त चंड़ीगढ़ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई. इस मुकाबले में RR ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 6 विकेट से हराया. लेकिन आरआर की यह जीत फीकी पड़ती हुई नजर आ रही है.
दरअसल, मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हो गए. उनका इस दौरान का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Riyan Parag का ई-सिगरेट पीते हुआ वीडियो वायरल
His 15-year-old teammate is more mature.. #riyanparag is captain of a #IPL franchise and doesn't know or cares about the rules. pic.twitter.com/JXTnglwgAV
— Jatin Sharma (@jatincricket) April 28, 2026
राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) मैच के दौरान का रियान पराग का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह भारत में बैन ई-सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे हैं.
लाइव ब्रॉडकास्ट की यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें पराग (Riyan Parag) ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल की मौजूदगी में कथित तौर पर ई-सिगरेट पीते हुए नजर आए हैं.
वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मंच गया है. फैंस पराग की काफी आलोचना कर रहे हैं. साथ ही यह सवाल उठा रहे हैं कि भारत में बैन होने के बाद भी रियान पराग लाइव मैच के दौरान कैसे ई-सिगरेट पी रहे थे.
Riyan Parag को मिल सकती है सजा

रियान पराग (Riyan Parag) का ई-सिगरेट पीना उन्हें मुसीबतों में डाल सकता है. क्योंकि भारत सरकार ने 'ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019' के तहत वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर बैन लगाया हुआ है. अगर खुलेआम आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है.
वहीं, जब कोई बड़ा एथलीट और टीम का कप्तान पब्लिक प्लेस में खुलेआम इसका इस्तेमाल करता है तो कानून और खेल की मर्यादा का उल्लंघन कहा जाता है. ऐसे में उसे बड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है.
BCCI कप्तान और फ्रेंचाइजी से मांगेगी जवाब
रियान पराग वाले पूरे मामले पर बीसीसीआई की प्रतिक्रिया सामने आई है. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया को आगे अपनी रिपोर्ट देनी है. बोर्ड इस नियम के उल्लघंन पर सख्त रवैया अपना सकता है. क्योंकि एथलीट के लिए ई-सिगरेट का स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जाती है.
यह पूरी तरह से सुरक्षा मानकों के अनुसार नियमों को तड़ना है. साथ ही ई-सिगरेट देश में बैन है. लिहाजा, इस पूरे वाकय पर BCCI कप्तान और फ्रेंचाइजी से जवाब मांग सकती है.
RCB Playing XI: साल्ट-डफी की वापसी! तो ये 2 विदेशी बाहर, गुजरात के खिलाफ कुछ ऐसी आरसीबी की अंतिम-11
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर