RCB vs GT Pitch Report: चिन्नास्वामी में होगा बल्लेबाजों का बोलबाला या गेंदबाज मचाएंगें कोहराम? जानें किसका देगी पिच साथ

Published - 23 Apr 2026, 12:38 PM | Updated - 23 Apr 2026, 12:40 PM

RCB vs GT Pitch Report

RCB vs GT Pitch Report: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना होने वाला है। यह मैच शुक्रवार (24 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यूं तो यहां पर जमकर छक्कों की बारिश होती है, लेकिन यहां पर आरसीबी बनाम डीसी मुकाबला अंतिम ओवर तक गया था, जिसने दर्शकों के बीच रोमांच अंत तक बनाए रखा।

अब आरसीबी का मैच (RCB vs GT Pitch Report) यहां पर गुजरात टाइटंस से होने वाला है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि यहां पर इस बार बल्लेबाजों का बोलबाला होगा या फिर गेंदबाजों का कोहराम देखने को मिलेगा, जैसा कि पिछले मैच में देखने को मिला था। साथ ही चलिए जानते हैं कि यहां पर औसतन स्कोर एक पारी में कितना रहता है।

RCB vs GT Pitch Report: मैच में कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। यहां पर पिच बल्लेबाजों को पक्ष में रहती है। बाउंड्री काफी छोटी हैं, जिसके कारण चौके से अधिक यहां पर छक्के देखने को मिलते हैं और यही कारण है कि यहां पर रन बनाना काफी आसान हो जाता है।

बाकी मैदानों के मुकाबले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (RCB vs GT Pitch Report) की आउटफील्ड काफी तेज है, जिससे गैप में गेंद डालते ही चौका मिलना तय होता है। अगर देखा जाए तो इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। जबकि मैच शाम को खेला जाएगा, जिसके चलते ओस आने पर बल्लेबाजी करना पहली पारी के मुकाबले और आसान (RCB vs GT Pitch Report) हो जाएगा।

तेज गेंदबाजों को मिले हैं 48 विकेट

एम. चिन्नासवामी स्टेडियम में स्पिनरों से अधिक तेज गेंदबाजी पर कप्तान भरोसा करते हैं और यही वजह है कि पिछले पांच मैचों में यहां पर तेज गेंदबाजों ने 48 बल्लेबाजों (RCB vs GT Pitch Report) का शिकार किया है तो स्पिनरों को सिर्फ और सिर्फ 14 विकेट हाथ लगी है।

यह साफ दर्शाता है कि कप्तानों का यहां पर स्पिनरों से अधिक फास्ट बॉलर्स पर भरोसा रहता है और शाम के समय यह भरोसा और पुख्ता होता जाता है।

पिच सपाट होने के कारण स्पिनरों को पिच से मदद बिल्कुल (RCB vs GT Pitch Report) नहीं मिलती है और उसपर छक्का लगाना काफी आसान हो जाता है। जबकि तेज गेंदबाज यॉर्कर और गति में मिश्रण करके बच के निकल जाते हैं। यहां औसतन स्कोर पहली पारी में 197 रन है, जो कि बल्लेबाजी पिच की ओर इशारा करता है।

दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर के नाम का हुआ ऐलान, Kohli-Rohit को पछाड़ इस बल्लेबाज को मिला 'ताज'

क्या बारिश देगी मैच में दखल?

आरसीबी बनाम जीटी मैच का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में प्रशंसक मैदान में पहुंच सकते हैं। दरअसल, एक तरफ जहां क्रिकेट के किंग विराट कोहली खेलते नजर आएंगे तो विपक्षी टीम में प्रिंस शुभमन गिल होंगे, जिनको भारत का अगला सुपर स्टार माना जा रहा है। ऐसे में प्रशंसक बिल्कुल नहीं चाहंगे कि इस मैच में इंद्र देवता वर्षा करें।

बता दें कि, मैच के समय मौसम काफी सुहावना रहेगा और तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, आर्द्रता 45 प्रतिशत के आस-पास रह सकती है। मैच (RCB vs GT Pitch Report) के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन दूसरी पारी में ओस दस्तक दे सकती है, जिसके कारण लाइट्स में टारगेट का पीछा करना काफी आसान हो सकता है। ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह यकीनन पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगा।

RCB Playing XI: पिछली हार के बाद टीम में बदलाव करेंगें रजत पाटीदार? जानिए गुजरात के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियोॆ को देंगें मौका

Tagged:

Gujarat Titans RCB vs GT Pitch Report Royal Challengers Bengaluru
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com