दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर के नाम का हुआ ऐलान, Kohli-Rohit को पछाड़ इस बल्लेबाज को मिला 'ताज'
Published - 22 Apr 2026, 03:25 PM | Updated - 22 Apr 2026, 03:42 PM
Table of Contents
जब भी दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज का नाम आता है तो इसमें रोहित शर्मा का नाम होना लाजमी है। रोहित ने अपनी काबिलियत के दम पर बतौर सलामी बल्लेबाज कई बड़े स्कोर स्थापित किए हैं, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली भी ओपनर के तौर पर पीछे नहीं हैं।
किंग कोहली को आईपीएल इतिहास का सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज माना जाता है, जो कि पहली गेंद से ही अपनी क्लास दिखाना शुरू कर देते हैं। लेकिन एक दिग्गज ने भारत के इन दोनों सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को नजरअंदाज करके अन्य भारतीय प्लेयर को सर्वश्रेष्ठ ओपनर का ताज दिया है। चलिए आपको बताते हैं पहले नंबर पर किसको जगह मिली है।
कौन हैं टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक ओपनर?
जब भी टी20 क्रिकेट में सबसे खतरनाक ओपनर को चुनने की बारी आती है तो इसमें देश-विदेश के कई खिलाड़ियों का नाम सामने आता है। लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने ESPNCricinfo पर सर्वश्रेष्ठ टी20 सलामी बल्लेबाज का चयन कर लिया है।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के शो पर फाफ को दो-दो विकल्प देते रहे और अंत में उन्होंने नंबर वन पर टीम इंडिया के खतरनाक सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का चयन किया है। जी हां, आपने सही पढ़ा। फाफ डु प्लेसिस ने टी20 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा का चयन किया है।
फाफ ने इन विकल्पों को किया नजरअंदाज
हालांकि, फाफ डु प्लेसिस को कई विकल्प दिए गए थे, जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के नाम पर मुहर लगाई। पहले रन मशीन अभिषेक शर्मा और अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज का विकल्प दिया गया, जिसमें अभिषेक को चुना गया।
फिर अभिषेक (Abhishek Sharma) के सामने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर, साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया कप्तान मिचेल मार्श, न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सीफर्ट, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, श्रीलंका के पथुम निसांका, दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम और इंग्लैंड के फिल साल्ट का विकल्प दिया गया था, लेकिन अंत तक फाफ डु प्लेसिस अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ बने रहे और उनको टी20 का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज घोषित किया गया।
अहमद शहजाद ने की बाबर आजम vs श्रेयस अय्यर की तुलना! हैरान करते हुए इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट
दिल्ली के खिलाफ ठोका था Abhishek Sharma ने शतक
आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार शतक ठोका था। उन्होंने बतौर ओपनर आते हुए 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 10 चौके और इतने ही छक्के मारे थे।
उनको इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था। बता दें कि, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टी20 क्रिकेट में 9 शतक ठोक चुके हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 184 पारियों में हासिल की है। जबकि उनके साथ संयुक्त रूप से नंबर एक पर काबिज विराट कोहली ने 9 शतक लगाने के लिए 400 से अधिक पारियां खेली हैं।
बीच IPL 2026 RCB का स्टार खिलाड़ी CSK में होगा शिफ्ट? Ravichandran Ashwin के पोस्ट से मचा हडकंप
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर