बीच IPL 2026 RCB का स्टार खिलाड़ी CSK में होगा शिफ्ट? Ravichandran Ashwin के पोस्ट से मचा हडकंप

Published - 22 Apr 2026, 02:42 PM | Updated - 22 Apr 2026, 02:45 PM

IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 का सफर अब अपने रोमांच पर पहुंच चुका है. हर दिन दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले रहे हैं. लेकिन सभी फ्रेंचाइजियां चोटिल हो रहे खिलाड़ियों से जूझ रही है. इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित टीम चेन्नई सुपर किंग्स है. जो कि पहले से ही कई इंजर्ड खिलाड़ियों के बाहर होने से परेशान है. अब युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी चोटे के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए है.

ऐसे में CSK को उनका विकल्प खोजना होगा. इसी बीच रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है. जिसने क्रिकेट जगत में हंगामा मचा दिया है.

IPL 2026 में खराब दौर से गुजर रही है CSK

IPL 2026

दरअसल, आईपीएल 2026 (IPL 2026) खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की वजह से प्रभावित हो रहा है. इनमें सबसे ज्यादा इंजर्ड खिलाड़ी CSK के हैं. चेन्नई के 3 खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं. वहीं, एमएस धोनी आईपीएल 2026 की शुरूआती मुकाबले से पहले ही इंजर्ड होकर बाहर हो गए थे. 6 मुकाबलों के बाद भी अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है.

अब आयुष म्हात्रे के बाहर होने के बाद चेन्नई को बड़ा झटका लगा है. लेकिन इसी बीच अश्विन ने उनके रिप्लसमेंट के लिए CSK को खास सुझाव दिया है.

टीम इंडिया के स्टार्स की गर्लफ्रेंड्स कौन? जानें किसे डेट कर रहे Siraj-Gill से लेकर Jaiswal तक

अश्विन ने CSK को दी खास सलाह

आयुष म्हात्रे के आईपीएल 2026 से बाहर होने के कुछ देर बाद अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने ‘लोन नियम’ का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि CSK इस नियम के तहत अभी भी अन्य खिलाड़ियों के नामों पर विचार कर सकती है.

खास बात यह है कि अश्विन ने RCB के विहान मल्होत्रा का भी नाम लिया हैं. अश्विन ने अपने पोस्ट में लिखा, “इतने सारे चोटिल हो रहे हैं. 7वें मैच के बाद लोन की विंडो बंद हो जाएगी और ऐसे में RCB के इस जबरदस्ट टैलेंट को लोन पर लेना एक अच्छा विचार है.”

अश्विन ने आगे लिखा, “उसने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है और इसलिए ये एक संभावित विकल्प है. अगर विहान नहीं तो अभिज्ञान कुंडू भी बाएं हाथ के अच्छे विकल्प हैं, जिन्हें भविष्य के तौर पर तैयार किया जा सकता है.”

क्या है लोन नियम?

अश्विन के पोस्ट के बाद लोन नियम चर्चा में आ गया है. आखिर यह होता क्या है? बता दें कि पिछले कुछ सीजन से IPL में 'लोन नियम' चलन में है. जिसके मुताबिक, सीजन के शुरूआती मुकाबलों में कोई भी टीम अन्य फ्रेंचाइजी से लोन पर खिलाड़ी ले सकती है. लेकिन सिर्फ सीजन के बचे हुए मुकाबलों के लिए.

हालांकि, इस नियम की कुछ शर्ते हैं, जिसके अनुसार वहीं खिलाड़ी लोन पर ट्रांसफर किया जा सकता है जिसने सीजन में एक भी मैच न खेला हो. साथ ही खिलाड़ी आगे जाकर अपनी प्रमुख टीम के खिलाफ IPL में नहीं खेल सकता है.

RCB ने विहान को 30 लाख में खरीदा

गौरतलब है कि विहान और अभिज्ञान हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में अपना अमूल्य योगदान दे चुके हैं. दोनों खिलाड़ी आयुष और वैभव सूर्यवंशी के साथी थे. RCB ने विहान को 30 लाख के बेस प्राइस में अपनी टीम के साथ जोड़ा था.

लेकिन उन्हें अभी तक एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला है. वहीं, अभिज्ञान ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे. अगर CSK अश्विन की सलाह पर चलती है तो RCB के विहान को अपनी टीम में शामिल कर सकती है.

Ishan Kishan vs Pat Cummins: मालकिन Kavya Maran ने लिया बड़ा फैसला, जानें अब बचे सीजन में कौन करेगा SRH की कप्तानी

Tagged:

RCB Ravichandran Ashwin csk IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

19वां

5 बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com