Ishan Kishan vs Pat Cummins: मालकिन Kavya Maran ने लिया बड़ा फैसला, जानें अब बचे सीजन में कौन करेगा SRH की कप्तानी
Published - 22 Apr 2026, 12:54 PM | Updated - 22 Apr 2026, 01:16 PM
Table of Contents
Ishan Kishan vs Pat Cummins: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद जीत की पटरी पर लौट आई है। ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से चार में उन्हें जीत मिली है तो तीन मैच उन्होंने गंवाए हैं। यह टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।
बता दें कि, ऑरेंज आर्मी ने ईशान की कप्तानी में पिछले तीनों मैचों को जीता है, लेकिन पैट कमिंस (Ishan Kishan vs Pat Cummins) की वापसी के बाद काव्या मारन किसको कप्तान चुनेगी, इसका फैसला हो गया है। काव्या ने बीच सीजन अपनी टीम का नया कप्तान चुन लिया है, जबकि ईशान किशन को अपनी कप्तानी का पदभार छोड़ना पड़ सकता है।
Ishan Kishan vs Pat Cummins: काव्या मारन ने चुना कप्तान
आईपीएल 2026 के शुरुआती सात मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस खेलते नजर नहीं आए हैं। उन्होंने पीठ की इंजरी की वजह से मौजूदा सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है, लेकिन वह टीम के साथ जुड़ चुके हैं और टीम की रणनीतियों को तैयार कर रहे हैं।
मैदान पर उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन पैट कमिंस की वापसी के बाद ईशान (Ishan Kishan vs Pat Cummins) को उप कप्तान का पद सौंपा जा सकता है तो कमिंस बतौर कप्तान वापसी करते नजर आएंगे।
कब होगी कमिंस की वापसी?
कयास लगाए जा रहे हैं कि 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस वापसी के लिए तैयार हो जाएंगे। टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने पहले कहा था कि 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में कमिंस (Ishan Kishan vs Pat Cummins) खेलते नजर आ सकते हैं।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि 25 अप्रैल को कमिंस वापसी करेंगे या फिर पूरी तरह से फिट होने के लिए एक या दो मैच का और इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि उनकी फिटनेस की स्थिति क्या है, अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है।
उप कप्तान बन सकते हैं ईशान किशन
सनराइजर्स हैदराबाद ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan vs Pat Cummins) को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछला सीजन ईशान के लिए शानदार रहा था तो आईपीएल 2026 में भी वह ऑरेंज आर्मी के लिए दोहरी भूमिका में कमाल कर रहे हैं।
जहां बल्ले से वह लगातार रन बना रहे हैं तो बतौर कप्तान अपनी टीम को जीत पर जीत दिलाए जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कमिंस की वापसी के बाद ईशान किशन को टीम का स्थायी उप कप्तान बनाया जा सकता है, ताकि कमिंस (Ishan Kishan vs Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में वह टीम को लीड कर सके। जबकि अभिषेक शर्मा, जो कि फिलहाल उप कप्तान के पद पर काबिज हैं, वह एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते दिख सकते हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर