मां ने जेवर बेचकर खरीदे स्पाइक्स, सपना आर्मी ऑफिसर! किस्मत अब Sakib Hussain से IPL में मचवा रही कोहराम

Published - 22 Apr 2026, 11:35 AM | Updated - 22 Apr 2026, 11:38 AM

Sakib Hussain

Sakib Hussain: इंडियन प्रीमियर लीग ने भारतीय टीम को कई घातक गेंदबाज दिए हैं, जिसमें शायद भविष्य में एक नाम और जुड़ सकता है। हम बात कर रहे हैं दाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन की, जिनका कोहराम आईपीएल 2026 में रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

सामने विरोधी चाहे कोई भी हो, लेकिन इनकी शानदार गेंदबाजी जारी है। साकिब (Sakib Hussain) ने अपना आईपीएल डेब्यू राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था, जहां उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे। हालांकि, एक समय ऐसा भी था, जब इस खिलाड़ी के पास खेलने के लिए जूते तक नहीं थे, तब मां ने अपने जेवर बेचकर बेटे को स्पाइक्स दिलाए थे।

कौन हैं Sakib Hussain?

साकिब हुसैन बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 14 दिसंबर 2004 को हुआ था। उनके परिवार के अधिकतर सदस्य किसान थे और खेती कर अपना पेट पालते थे। साकिब के पिता एक मजदूर थे और मिस्त्री का कार्य करते थे। उनके पिचा दिन पर कड़ी मेहनत के बावजूद सिर्फ 200-300 रुपये कमा पाते थे, जिससे घर खर्च बहुत मुश्किल से चलता था।

साकिब (Sakib Hussain) के पास डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देखने के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन वह आर्मी में जाना चाहते थे। हालांकि, साकिब की प्रतिभा की पहचान उनके दोस्तों ने की और सलाह दी कि वह क्यों ना क्रिकेट अकादमी जाएं तो साकिब ने कहा कि गेंदबाजी करने के लिए जूते चाहिए होते हैं और अगर जूते खरीद लेंगे तो खाएंगे क्या?

बेटे के सपने के लिए मां ने बेचे जेवर

एक समय ऐसा भी आया कि साकिब के पिता को मजदूरी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। साकिब 500-700 रुपये में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे और जैसे-तैसे करके उन्होंने गोपालगंज में ही एक क्रिकेट अकडेमी में अपना दाखिला करवाया।

साकिब (Sakib Hussain) ने यहां पर कड़ी मेहनत की और अंत में उनका रणजी ट्रॉफी में बिहार की टीम में हो गया, लेकिन उनके पास फटे जूते के अलावा कुछ नहीं थे।

ऐसे में मां ने अपने बेटे को जूता दिलाने के लिए अपने गहने बेच दिए और जब साकिब (Sakib Hussain) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में पदार्पण किया और पहले ही मैच में 4 बल्लेबाजों का शिकार किया तो यकीनन यह क्षण उनके पूरे परिवार के लिए बेहद गौरवान्वित करने वाला होगा।

बिहार का लाल, IPL में धमाल

साकिब हुसैन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पदार्पण किया था और अपना पहला शिकार टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बनाया था। हालांकि, साकिब (Sakib Hussain) का कहर यही नहीं रुका। यशस्वी को चलता करने के बाद उन्होंने खतरनाक डोनोवन फरेरा को क्लीन बोल्ड कर दिया।

राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में मात्र 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को चलता किया था तो दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 32 रन खर्च किए थे और शिवम दुबे का बड़ा विकेट चटकाया था।

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन दिए और केएल राहुल का बड़ा विकेट अपने खाते में डाला। बता दें कि, साकिब (Sakib Hussain) अगर आईपीएल में ऐसा ही प्रदर्शन आगे भी जारी रखते हैं तो वह पल दूर नहीं, जब ये प्लेयर बिहार से निकल टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में होगा।

MI vs CSK: 'थाला' की एंट्री! उर्विल पटेल को मौका, जॉनसन का डेब्यू, मुंबई के खिलाफ महामुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-XI

Tagged:

Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Sakib Hussain
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com