PAK vs ENG Today Match Prediction, 4th ODI – चौथे वनडे में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
Published - 24 Oct 2026, 01:06 PM | Updated - 24 Oct 2026, 01:18 PM
Table of Contents
PAK vs ENG Today Match Prediction: पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला का चौथा मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें श्रृंखला में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में पाकिस्तान टीम ने इंग्लैंड को 87 रन से हराया था। इंग्लैंड को अभी तक श्रृंखला में अपनी पहली जीत की तलाश है।
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में 429 रन का बड़ा टोटल खड़ा करने के बावजूद भी इंग्लैंड को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। श्रृंखला में अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए इंग्लैंड को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PAK vs ENG Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।
PAK vs ENG Live Score, 4th ODI
PAK vs ENG मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स (PAK vs ENG Match Details)
| मैच | पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड |
| स्टेडियम | गद्दाफी स्टेडियम लाहौर |
| मैच की तारीख | 25 अक्टूबर 2026 (01:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | YouTube, VETO |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PAK vs ENG Head-to-Head)
-
मैच: 10
-
पाकिस्तान ने जीते: 2
-
इंग्लैंड ने जीते: 8
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (PAK vs ENG Recent Form)
पाकिस्तान: W, W, W, L, W
इंग्लैंड : L, L, W, L, W
पिच रिपोर्ट (PAK vs ENG Pitch Report- गद्दाफी स्टेडियम लाहौर)
गद्दाफी स्टेडियम लाहौर की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग और उछाल भी मिलता है। वनडे फॉर्मेट में यहां औसत स्कोर 250-270 रन के आसपास रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है।
यहां खेले गए पिछले 27 (ODI) मैचों के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 59% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 37% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 286 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 236 |
| पिच अनुकूल | स्पिनर्स के लिए अनुकूल (57%) |
PAK vs ENG Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनारियो 1: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 60–65
-
अनुमानित कुल स्कोर: 300–320
-
मैच परिणाम: पाकिस्तान टीम की जीत की संभावना
सिनारियो 2: अगर इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 55–60
-
अनुमानित कुल स्कोर: 250–270
-
मैच परिणाम: पाकिस्तान टीम की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (PAK vs ENG Playing XI Today)
पाकिस्तान प्लेइंग-XI:
फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ
इंग्लैंड प्लेइंग-XI:
बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, जोश टंग
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (PAK vs ENG Key Players)
टॉप बल्लेबाज
-
हैरी ब्रूक इंग्लैंड टीम के कप्तान हैं। पिछले मैच में इन्होंने दोहरा शतक लगाया है। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
-
सलमान आगा पाकिस्तान टीम के मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज हैं। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 123 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
-
अराफात मिन्हास इस मैच में पाकिस्तान टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में होंगे। इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में 6 विकेट लिए हैं।
-
जोश टंग ने इंग्लैंड की ओर से पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।
PAK vs ENG Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
पाकिस्तान टीम ने अभी तक श्रृंखला में अपने दोनों मैच जीते हैं। घरेलू परिस्थितियों पक्ष में होने की वजह से और मजबूत बोलिंग अटैक के चलते इस चौथे वनडे में भी पाकिस्तान टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। दूसरी तरफ इंग्लैंड की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है, लेकिन टीम के गेंदबाज अभी तक महंगे साबित हुए हैं।
पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 55%
इंग्लैंड के जीतने की संभावना: 45%
यह भी पढ़ें: PCB को आया अनोखा आइडिया, अब सिर्फ 6-6 ओवर के मैच खेलेंगे पाकिस्तानी
PAK vs ENG ODI Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान टीम स्क्वाड:
फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आज़म, साद बेग (विकेट कीपर), सलमान आगा, हसन नवाज़, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, शादाब खान, गाजी गोरी, सुफियान मोकिम, रजाउल्लाह
इंग्लैंड टीम स्क्वाड:
हैरी ब्रूक (कप्तान), गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकोम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
Pakistan Cricket Team England Cricket Team PAK vs ENG Today Match Prediction Pakistan ODI Tri-Series 2026ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।