PCB को आया अनोखा आइडिया, अब सिर्फ 6-6 ओवर के मैच खेलेंगे पाकिस्तानी
Table of Contents
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग की नकल करते हुए अपने यहां पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) नाम का टूर्नामेंट शुरू किया था। इस लीग को शुरू हुए करीब 10 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक खिलाड़ियों की क्वालिटी और पैसों के मामले में आईपीएल से काफी पीछे है। ज्यादातर टॉप के खिलाड़ी भारत में होने वाली लीग को वरीयता देते हैं, इससे पड़ोसी मुल्क की टी20 लीग को नुकसान होता है।
आईपीएल की लोकप्रियता भी ज्यादा है और लगभग पूरे साल इस लीग की चर्चा होती रहती है, जबकि पीएसएल की बातें तभी होती हैं, जब लीग खेली जाती है और बाकी महीने कोई खास तवज्जो नहीं मिलती है। इसी वजह से PCB एक खास टूर्नामेंट शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें सिर्फ छह-छह खिलाड़ी टीम में होंगे।
हांगकांग सिक्सेस जैसा टूर्नामेंट PSL के अंतर्गत PCB कर सकता है शुरू

PCB द्वारा संचालित PSL एक फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है, जिसमें मुकाबले टी20 फॉर्मेट में होते हैं। लेकिन अब पीसीएल के ही अंतर्गत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हांगकांग सिक्सेस जैसा टूर्नामेंट शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसमें भी दोनों टीमों में छह-छह खिलाड़ी होते हैं। इसकी जानकारी पाकिस्तान सुपर लीग के चीफ एग्जीक्यूटिव सलमान नसीर ने दी।
PSL के चीफ एग्जीक्यूटिव सलमान नसीर ने नए टूर्नामेंट के आगाज के दिए संकेत
PSL पॉडकास्ट पर सलमान नसीर ने नए टूर्नामेंट को लेकर बात की और कहा,
"अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है, लेकिन कुछ दिलचस्प योजनाएं हैं। इनमें से एक 'HBL PSL सिक्सस' नाम का सिक्स टूर्नामेंट है, जो ऑफ-सीजन के दौरान आयोजित किया जाएगा। यह छह-छह खिलाड़ियों वाले टूर्नामेंट का रूप ले सकता है, जो मोटे तौर पर 'हांगकांग सिक्सेस' के प्रारूप पर आधारित होगा। हम इस टूर्नामेंट को शुरू करने की संभावना पर विचार करेंगे, और जब यह एक नियमित आयोजन बन जाएगा, तो यह प्रशंसकों के लिए बहुत रोमांचक, मनोरंजक और दिलचस्प होगा।"
PSL ब्रांड को ऑफ सीजन भी चर्चा में बनाए रखने का प्रयास
जैसा कि हमने बताया, PSL की चर्चा सिर्फ सीजन के दौरान ही होती है और बाकी समय कोई खास तवज्जो नहीं मिलती। इसी को ध्यान में रखते हुए पीएसएल के अंतर्गत ही हांगकांग सिक्सेस जैसा टूर्नामेंट की शुरुआत की जा सकती है। इससे PCB को मुनाफा भी होगा।
सितंबर में हुई PSL गवर्निंग काउंसिल की पिछली बैठक के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि PCB ने मौजूदा राइट्स एग्रीमेंट के तहत साल के बीच में एक टूर्नामेंट जोड़ने का विकल्प रखा है, ताकि फ्रेंचाइजी और मीडिया राइट्स पार्टनर को कमाई का एक और जरिया मिल सके।
हालांकि, इस टूर्नामेंट के लिए एक अच्छी विंडो खोजना बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ अन्य फ्रेंचाइजी टी20 लीग भी आयोजित होती रहती हैं। ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता एक बड़ा चैलेंज होगा।
यह भी पढ़ें: MI का हेड कोच बनने के बाद वेस्टइंडीज के इन 3 खिलाड़ियों को जरूर नीलामी से खरीदेंगे कीरोन पोलार्ड