टीम इंडिया के कोच का अटपटा बयान, बोले 'वैभव सूर्यवंशी के लिए ज्यादा चीखों-चिल्लाओ मत....'

Published - 24 Oct 2026, 12:49 PM | Updated - 24 Oct 2026, 01:22 PM

Vaibhav Sooryavanshi 24

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की लगातार मांग उठ रही है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की मौजूदगी में उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे भारतीय फैंस काफी निराश हुए और टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल खड़े करते नजर आए. इस कड़ी में भारतीय कोच ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर बना हुआ हाइप उनके और टीम के लिए अच्छा नहीं है.

Vaibhav Sooryavanshi को लेकर भारतीय कोच का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi 17

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर जो हाइप हो रही है, उससे न तो उन्हें और न ही बाकी खिलाड़ियों को कोई मदद मिली है. उन्होंने बताया,

"वह अभी बहुत छोटे हैं, लेकिन टीम प्रबंधन में हर कोई उनका बहुत ख्याल रखता है, मैं निष्पक्ष होकर देखता हूं और हर कोई उन्हें पसंद करता है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें पसंद किया जाता है और टीम में भी. लेकिन सिर्फ इसलिए कि लोग उन्हें पसंद करते हैं, आप प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं कर सकते. वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और मुझे यकीन है कि उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है. इसलिए, जब उन्हें मौके मिलेंगे और वह टीम में पूरी तरह सेट हो जाएंगे, तो वह बहुत कुछ सीखेंगे."

"मेरा कोई कंट्रोल नहीं है"

सितांषु कोटक ने बात को आगे बढ़ाते हुए दावा किया कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मौका देने की मांग करना, उन दूसरे सलामी बल्लेबाजों के लिए भी दुख की बात है, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा,

"मुझे लगा कि शुरुआत में काफी चर्चा थी कि 'उसे खेलना ही चाहिए'. मुझे सच में लगा कि यह उस खिलाड़ी के लिए भी अच्छा नहीं था. वह अभी सिर्फ 15-16 साल का लड़का है, और हर कोई कह रहा है कि 'उसे खेलना चाहिए', 'उसे टीम में नहीं लिया जा रहा है' वगैरह. वह अभी बहुत छोटा है."

"यह ऐसी चीज है जिस पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं है, लेकिन यह दुख की बात है. और यह उन दूसरे सलामी बल्लेबाजों के लिए भी दुख की बात है, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन लोग सवाल उठा रहे हैं कि 'वह (दूसरा खिलाड़ी) क्यों खेल रहा है'."

Vaibhav Sooryavanshi की बैटिंग एप्रोच पर कही ये बात

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बैटिंग एप्रोच पर बात करते हुए सितांषु कोटक ने कहा कि टीम मैनेजमेंट उनके एप्रोच में तब तक बदलाव नहीं करेगा, जब तक जरूरी न हो. उन्होंने खुलासा किया,

"मैंने उनसे आमतौर पर इस बारे में बात की है कि जब गेंद स्विंग या मूव कर रही हो, तो कौन से शॉट्स खेलने चाहिए. लेकिन जब तक कोई बहुत बड़ी वजह न हो, मैं उनके खेलने के इरादे या उनके अप्रोच में कोई बदलाव नहीं करूंगा. उनमें इतनी काबिलियत है कि उन्हें शायद ही कभी संघर्ष करना पड़ता है. वे बस यह तय करते हैं कि कौन सा शॉट खेलना है."

"कुछ बल्लेबाज ऐसे होते हैं जो गेंद की मेरिट के हिसाब से शॉट चुनते हैं. वहीं कुछ ऐसे बल्लेबाज भी होते हैं जो गेंद कैसी भी हो, अपना शॉट पहले ही तय कर लेते हैं और उसे खेल देते हैं. वैभव इसी दूसरी श्रेणी में आते हैं. वे गेंदबाजों पर हावी रहते हैं. अगर मुझे लगता है कि वे किसी खास गेंद पर कुछ अलग कर सकते हैं, तो हम उस पर चर्चा करेंगे. लेकिन हां, वे वाकई एक अद्भुत प्रतिभा हैं.

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज और न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेले गए पहले टी20 के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि, ईशान किशन के इंजरी के चलते दूसरे टी20 से बाहर हो जाने के बाद उन्हें अंतिम एकादश में मौका मिला।

PCB को आया अनोखा आइडिया, अब सिर्फ 6-6 ओवर के मैच खेलेंगे पाकिस्तानी

Tagged:

team india Sitanshu Kotak Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com