माली का बेटा बना नया चीफ सिलेक्टर, BCCI ने अचानक किया नाम का ऐलान

Published - 24 Oct 2026, 11:35 AM | Updated - 24 Oct 2026, 12:41 PM

BCCI

किसी भी खिलाड़ी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का सफर तय करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. कड़ी चुनौतियों, मेहनत और तमाम कठिनाइयों का सामना करने के बाद ही चुनिदा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम के दरवाजे खुल पाता हैं. इस दौरान कुछ ऐसे भी खिलाड़ी होते हैं, जो अपना क्रिकेट करियर से संन्यास लेने के बाद भारतीय सिलेक्शन कमिटी या कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनकर अपनी नई पारी का आगाज करते हैं.

आज इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय टीम के उस खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने मुश्किल परिस्थितयों से निकलकर भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई और अब चीफ सिलेक्टर का पद अपने नाम किया.

माली का बेटा बना नया चीफ सिलेक्टर

Parvinder Awana

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चीफ सिलेक्टर की घोषणा कर दी है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को इस पद के लिए नियुक्त किया गया है. टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले इस 40 वर्षीय दिग्गज (Parvinder Awana) की अगुवाई वाली चयन समिति में तीन और दिग्गजों की एंट्री हुई है. कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन. अर्जुन यादव को जूनियर सेलेक्शन कमेटी में शामिल किया गया है. इस समिति में कुल पांच सदस्य होंगे. बीसीसीआई ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शेष एक पद की नियुक्ति जल्द की जाएगी.

केएल-साई शून्य,यशस्वी-सुंदर भी फेल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 113 पर ऑल आउट हुई इंडिया A

कौन हैं Parvinder Awana?

परविंदर अवाना (Parvinder Awana) का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है. साल 2012 में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, लेकिन इसमें वह अपनी छाप नहीं छोड़ सके और उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा. इसके बाद वह टीम में दोबारा जगह हासिल करने में नाकाम रहे.

भारत के लिए खेले दो मुकाबलों में उनके हाथ एक भी विकेट नहीं लगी. हालांकि, घरेलू क्रिकेट मे परविंदर अवाना (Parvinder Awana) ने कई साल बिताए हैं. दिल्ली के लिए 62 फर्स्ट क्लास, 44 लिस्ट ए और 61 टी20 मैच खेलते हुए वह क्रमशः 191, 63 और 77 विकेट ले पाए हैं.

मां करती थीं माली का काम

परविंदर अवाना (Parvinder Awana) के लिए घरेलू क्रिकेट तक का सफर तय करना भी आसान नहीं था. उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाला यह पूर्व खिलाड़ी जब 14 साल की उम्र का था, तो तब ही उसके पिता का निधन हो गया था. इसके बाद उनकी मां ने कठिनाईयों का सामना कर उन्हें पाला. उस वक्त परविंदर अवाना की मां नोएडा अथॉरिटी में माली के रूप में काम करती थीं.

अपने इस काम के दम पर ही वह अपने बेटे को क्रिकेटर बना पाई. परविंदर क्रिकेट से रिटायर होने के बाद कोचिंग में आ गए और दिल्ली की अंडर 16, अंडर 19 और अंडर 23 टीमों के साथ काम किया.

मुंबई इंडियंस ने अपने नए हेड कोच का किया ऐलान, कीरोन पोलार्ड को सौंपी जिम्मेदारी

Tagged:

team india bcci Parvinder awana
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com