साल 2028 के टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली, जानें भारत अब जाएगा या नहीं
Published - 24 Oct 2026, 11:02 AM | Updated - 24 Oct 2026, 11:36 AM
Table of Contents
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल 2028 में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2028) के शेड्यूल और मेजबान देश का ऐलान कर दिया है. सात सितंबर से एक अक्टूबर तक मार्की टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे. लेकिन अब तक भारत के मैचों के लिए तटस्थ स्थल को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है. ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2028 (T20 World Cup 2028) के लिए पाकिस्तान दौरा करेगी या किसी तटस्थ स्थल पर उसके मैच आयोजित होंगे?
पाकिस्तान को मिली T20 World Cup 2028 की मेजबानी

साल 2028 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है. शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर आईसीसी ने इस बात की जानकारी क्रिकेट फैंस को दी. 12 टीम का यह टूर्नामेंट सात सितंबर से एक अक्टूबर तक इस टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे. पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2028 के सभी मैचों की मेजबानी करने में रुचि जताई है. हालांकि, भारत के मुकाबलों के लिए तटस्थ स्थल का चयन किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी संयुक्त अरब अमीरात को तटस्थ स्थल के रूप चुनने पर विचार कर रहा है.
मुंबई इंडियंस ने अपने नए हेड कोच का किया ऐलान, कीरोन पोलार्ड को सौंपी जिम्मेदारी
हाइब्रिड मॉडल में होगा टूर्नामेंट का आयोजन
पाकिस्तान और भारत के बीच ‘हाइब्रिड मॉडल’ लागू होने की वजह से आईसीसी को तटस्थ स्थल का चयन करना पड़ता है. पिछले कुछ समय से राजनीतिक तनाव के कारण दोनों देश इस मॉडल के तहत ही टूर्नामेंट खेलते हैं. यानी जब भी पाकिस्तान या भारत में से कोई देश आईसीसी या एशियाई टूर्नामेंट की मेजबानी करता है, तो दूसरा देश तय किए गए न्यूट्रल वेन्यू पर अपने मैच खेलता है. यही वजह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2028 (T20 World Cup 2028) के लिए आईसीसी को तटस्थ स्थल चुनना पड़ेगा.
इस देश में खेले जा सकते हैं भारत के मुकाबले
पीसीबी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 (T20 World Cup 2028) के लिए हाइब्रिड मॉडल की मांग की गई है. लॉजिस्टिक्स के लिहाज दुबई को सुरक्षित वेन्यू माना जा रहा है. वहीं, अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहती है, तो फिर इस अहम मुकाबले की मेजाबनी लाहौर का स्टेडियम करेगा.
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई थी, लेकिन टीम इंडिया ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पड़ोसी मुल्क जाने से मना कर दिया था. ऐसे में टीम इंडिया के मुकाबले यूएई में आयोजित किए गए. इसके चलते पाकिस्तान 15 में से 10 मैचों की ही होस्टिंग कर पाया था.
MI का हेड कोच बनने के बाद वेस्टइंडीज के इन 3 खिलाड़ियों को जरूर नीलामी से खरीदेंगे कीरोन पोलार्ड
Tagged:
team india T20 World Cup 2028 Womens T20 World Cup 2028ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर