शेर जैसे बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मिला सवा शेर, मात्र 16 साल के इस गेंदबाज ने उड़ा डाले स्टंप

Published - 24 Oct 2026, 08:59 AM | Updated - 24 Oct 2026, 09:47 AM

Vaibhav Sooryavanshi 28

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इसी स्टेडियम में पहला मैच भी हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब दूसरे मैच में भी भारत का इरादा जीत की लय कायम रखने का होगा। इसके लिए शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर अभ्यास भी किया।

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने भी हिस्सा लिया और जमकर बल्लेबाजी की। इस खिलाड़ी को पहले टी20 में मौका नहीं मिला था लेकिन दूसरे मैच में प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है। हालांकि, उससे पहले कल का प्रैक्टिस सेशन चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि वैभव को एक लोकल गेंदबाज ने बोल्ड कर दिया।

न्यूजीलैंड के लोकल स्पिनर ने Vaibhav Sooryavanshi को किया बोल्ड

Vaibhav Sooryavanshi 29

भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा न्यूजीलैंड के एक युवा स्पिनर की हुई, जो महज 16 साल का है। ऑफ स्पिन डालने वाले इस गेंदबाज को अभी तक बड़े स्तर पर उतनी पहचान नहीं मिली है लेकिन उसने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान अपनी गेंदबाजी से परेशान करते हुए उन्हें बोल्ड कर दिया।

इस स्पिनर का नाम मेसन मैकलॉफलिन है, जिसे टीम इंडिया के बल्लेबाजी सत्र के दौरान गेंदबाजी का मौका मिला। स्पिन खेलने में माहिर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मैकलॉफलिन ने काफी तंग किया और आखिरी में उनके स्टंप भी बिखेर दिए।

अभिषेक शर्मा को भी मैकलॉफलिन ने किया बोल्ड

मेसन मैकलॉफलिन ने सिर्फ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को ही नहीं, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी बोल्ड करने में कामयाबी हासिल की। सूर्यवंशी और अभिषेक दोनों को बोल्ड करना काफी बड़ी बात है, क्योंकि ये दोनों इंटरनेशनल लेवल और आईपीएल में कई दिग्गज स्पिनर्स के छक्के छुड़ा चुके हैं लेकिन मैकलॉफलिन ने इनके खिलाफ सफलता हासिल की।

नाथन लायन जैसा है गेंदबाजी एक्शन

न्यूजीलैंड में कई अच्छे स्पिनर हुए हैं और अब अगला नंबर मेसन मैकलॉफलिन का हो सकता है। इस युवा खिलाड़ी का गेंदबाजी एक्शन काफी हद तक ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज नाथन लायन के जैसा है। मैकलॉफलिन ने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी खास बताया।

गंभीर भी युवा स्पिनर से हुए प्रभावित

नेट्स में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और अभिषेक शर्मा को बोल्ड करने वाले मेसन मैकलॉफलिन ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी काफी प्रभवित हुए। इसका खुलासा खुद इस स्पिन गेंदबाज ने किया, जिसके साथ भारतीय मीडिया ने बातचीत की। मेसन ने बताया कि गंभीर ने उनकी काफी तारीफ की और उनकी कम उम्र के बारे में पता चलने के बाद तो भारतीय कोच और भी ज्यादा चकित रह गए।

यह भी पढ़ें: कैमरे में कैद हुआ डरावना पल, Live क्रिकेट मैच में खिलाड़ी पर लंगूर ने किया हमला

Tagged:

IND vs NZ team india Vaibhav Sooryavanshi Mason McLaughlin
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com