कैमरे में कैद हुआ डरावना पल, Live क्रिकेट मैच में खिलाड़ी पर लंगूर ने किया हमला

Published - 24 Oct 2026, 08:36 AM | Updated - 24 Oct 2026, 08:58 AM

Cricket 2

क्रिकेट (Cricket) का खेल भारत में सबसे लोकप्रिय है और इसको देखने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। खुले मैदान पर मुकाबले खेले जाते हैं और इस दौरान कई अजीबोगरीब घटनाएं भी देखने को मिलती हैं। मैदान पर हमने कई बार कुत्तों को घुसते देखा है। वहीं, कई मौकों पर मधुमक्खियों का झुंड भी गुजरा है और उससे बचने के लिए मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और अंपायर जमीन पर लेट जाते थे।

इसके अलावा कई मैदानों पर बंदरों का आतंक भी देखने को मिलता है, जिससे बचने के लिए कुछ उपाय भी अपनाए जाते हैं। हालांकि, अब एक अलग तरह का मामला सामने आया है, जिसमें लाइव क्रिकेट (Cricket) मैच के दौरान लंगूर ने एक खिलाड़ी पर हमला कर दिया।

लाइव Cricket मैच के दौरान उमा काशवी पर लंगूर ने किया हमला

Cricket 3

इन दिनों नागपुर में Women's U19 T20 Trophy Elite का आयोजन हो रहा है। इसके क्वार्टर फाइनल मैच में कर्नाटक अंडर-19 का सामना विदर्भ अंडर-19 के साथ हुआ। इसी क्रिकेट (Cricket) मैच के दौरान कर्नाटक की फील्डर उमा काशवी के पास एक लंगूर आ गया और वह घबराकर भागीं लेकिन इस प्रयास में गिर गईं। हालांकि, लंगूर ने उन्हें कोई चोट नहीं पहुंचाई।

बाउंड्री पर फील्डिंग के दौरान घटी घटना

यह घटना तब हुई जब काशवी बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रही थीं और उन्होंने एक लंगूर को अपनी ओर आते देखा। इस युवा खिलाड़ी ने लंगूर के रास्ते से हटने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और वह घास पर गिर गईं। हालांकि, लंगूर उनके पास से दौड़ता हुआ निकल गया। इस अचानक हुई घटना से वह कुछ पल के लिए घबरा गई, लेकिन काशवी तुरंत संभलकर वापस खड़ी हो गई।

काशवी की घातक गेंदबाजी

वीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में काशवी ने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और विदर्भ के खिलाफ शानदार स्पेल डाला। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। काशवी ने सबसे पहले ओपनर आर्या पोंगड़े को आउट किया। इसके बाद, दिया भागवत और निमिषा कोटेचा को भी अपना शिकार बनाया।

कर्नाटक की 6 रन से जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Women's U19 T20 Trophy Elite के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने विदर्भ के खिलाफ 6 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक की टीम ने 20 ओवर में 140/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में विदर्भ की टीम पूरे ओवर खेलकर 134/7 का ही स्कोर बना पाई। इस मैच में मिली जीत से कर्नाटक की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब 24 अक्टूबर को सेमीफाइनल में उसका सामना बड़ौदा से होगा।

यह भी पढ़ें: ईशान किशन हुए इंजर्ड, अब उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में खेलेगा ये स्टार भारतीय खिलाड़ी

Tagged:

Women's U19 T20 Trophy Elite Karnataka Under-19s Women Vidarbha Under-19s Women Uma Kashvi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com