अगले टी20 वर्ल्ड कप की डेट का हुआ ऐलान, इस दिन से शुरू हो जाएगा ये भव्य टूर्नामेंट
Table of Contents
T20 World Cup Dates Announced: इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट टी20 है। यह प्रारूप अब सुपरहिट हो चुका है और लगभग हर एक देश में फ्रेंचाइजी लीग भी शुरू है, जिसमें मुकाबले इसी फॉर्मेट में होते हैं। ICC भी फटाफट क्रिकेट के हिट फॉर्मूले को जानता है और इसी वजह से हर दो साल में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन कराती है।
इस साल फरवरी-मार्च में पुरुष टीमों का टी20 वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में हुआ था और इसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर बाजी मारी थी। वहीं, महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) जून-जुलाई में इंग्लैंड में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। अब दोनों ही कैटेगरी में अगला संस्करण 2028 में होना है।
ICC ने 2028 महिला T20 World Cup की डेट्स की कंफर्म

महिला टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का रोमांच काफी लोकप्रिय है। हालांकि, अभी तक दबदबा ऑस्ट्रेलिया का ही देखने को मिला है और अब उनके सामने अगले संस्करण में अपने ख़िताब की रक्षा करने की चुनौती होगी। आईसीसी ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 के शुरू और खत्म होने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 7 सितंबर से शुरू होगा और 1 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें कुल 12 टीमें शामिल होंगी।
पाकिस्तान को महिला टी20 वर्ल्ड कप की मिली मेजबानी, यूएई में हो सकते हैं भारत के मुकाबले
ICC ने महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2028 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी है, जिसने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी को होस्ट किया था। अब एक बार फिर से ICC का एक बड़ा टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा। हालांकि, टीम इंडिया को भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं है। इसी वजह से एक न्यूट्रल वेन्यू पर भारत अपने मैच खेल सकता है।
'
ऐसा ही कुछ चैंपियंस ट्रॉफी में भी हुआ था। भारतीय टीम के जितने भी मैच हुए थे, वे यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए थे। अब एक बार फिर से हाइब्रिड मॉडल का रास्ता अपनाया जा सकता है।
PCB ने भारत के मैचों के लिए हाइब्रिड मॉडल का रखा विकल्प
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि वे महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे आईसीसी पर जोर देंगे कि वह उसी फॉर्मूले को अपनाए जो चैंपियंस ट्रॉफी में लागू किया गया था। सूत्र ने कहा,
"हम दोनों ग्रुप के मैचों के साथ-साथ उन नॉकआउट मैचों की मेजबानी करना चाहेंगे, जिनमें भारतीय टीम शामिल नहीं है। यूएई शायद सभी के लिए एक उपयुक्त न्यूट्रल वेन्यू होगा, क्योंकि पाकिस्तान और दुबई के बीच की दूरी कम है, जिससे लॉजिस्टिक्स का खर्च भी कम आता है और इसे संभालना आसान हो जाता है।"
यह भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं पकड़ेगा बल्ला
Tagged:
icc india women cricket team pakistan Australia Women Cricket Team Womens T20 World Cup 2028