भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं पकड़ेगा बल्ला
Published - 24 Oct 2026, 08:17 AM | Updated - 24 Oct 2026, 09:03 AM
Table of Contents
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में दोनों टीमें दूसरे टी20 में एक-दूसरे से टकराएगी. लेकिन इस मुकाबले (IND vs NZ) से पहले भारतीय फैंस को तगड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के एक स्टार खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहना का फैसला किया है. महज 30 साल की उम्र में ही इस खिलाड़ी ने अपने करियर पर विराम लगा दिया है.
IND vs NZ सीरीज के बीच भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास

न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) में हिस्सा ले रही है. पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद श्रेयस अय्यर एंड कंपनी शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में दूसरा टी20 के लिए मैदान पर उतरेगी. लेकिन इससे पहले 30 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. भारतीय महिला बल्लेबाज एस. मेघना ने अपने पेशेवर क्रिकेट करियर पर विराम लगाने का फैसला किया है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर उन्होंने इस बारे में फैंस को बताया.
इंडिया A की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, सीरीज के लिए दोनों टीमों का हुआ आधिकारिक ऐलान
"भारत के लिए खेलना किसी सपने से कम नहीं था"
एस. मेघना ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने परिवार, दोस्तों, बीसीसीआई, साथी खिलाड़ियों को शुक्रिया कहा है. साथ ही उन्होंने भारत के लिए खेलने के अपने अनुभव के बारे में भी बात की है. उन्होंने कहा,
मैदान पर पहली बार बल्ला पकड़ते हुए वैश्विक मंच पर भारत की जर्सी पहनते हुए उतरना किसी सपने से कम नहीं था. मैं एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान करती हूं. मेरा परिवार जो मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ खड़ा रहा उनको धन्यवाद. मेरे कोचेस, टीम की साथी, सपोर्ट स्टाफ, मुझे मेरा बेस्ट देने के लिए प्रेरित करने के लिए शुक्रिया. उन फैंस को भी शुक्रिया जिन्होंने हर एक दिन मेरा हौसला बढ़ाया.
इन्हें कहा शुक्रिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और घरेलू क्रिकेट संघ समेत महिला प्रीमियर लीग की दो टीमों को शुक्रिया कहते हुए एस. मेघना ने आगे लिखा कि, "मैं बीसीसीआई, आंध्र क्रिकेट संघ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स, आरएसपीबी का सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करती हूं. मुझे मौका और मंच देने के लिए शुक्रिया."
एस. मेघना के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने भारत के लिए 3 वनडे और 17 टी20I मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से क्रमशः 114 रन और 258 रन निकले. इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग के 15 मैचों में उनके नाम 302 रन दर्ज हैं. इस टूर्नामेंट में वह गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रही हैं.
IND vs NZ: वैभव IN तिलक OUT, दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फिक्स
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर