चोटिल ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, इस 22 साल के युवा को आया बुलावा
Published - 24 Oct 2026, 09:47 AM | Updated - 24 Oct 2026, 10:28 AM
Table of Contents
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) इंजरी के चलते टीम से बाहर हो गए हैं. बीते शुक्रवार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बारे में जानकारी दी. वहीं, अब भारतीय चयनकर्ताओं ने ईशान किशन (Ishan Kishan) का रिप्लेसमेंट खोज निकाला है. उनकी गैरमौजूदगी में 22 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में मौका मिला है.
Ishan Kishan के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले अपडेटेड टीम इंडिया का ऐलान करना पड़ा है. युवा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) इंजरी के चलते इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं ने 22 वर्षीय खिलाड़ी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम में जगह दी है. हम जिस खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि कुमार कुशाग्र हैं. वह क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले जाने वाले दूसरे टी20 के लिए उपलब्ध रहेंगे.
कैमरे में कैद हुआ डरावना पल, Live क्रिकेट मैच में खिलाड़ी पर लंगूर ने किया हमला
इंडिया ए टीम का था हिस्सा
कुमार कुशाग्र भारतीय ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गए हुए थे. शनिवार से लिंकन में न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के लिए उनका चयन हुआ था. लेकिन अब ईशान किशन के इंजर्ड होने के बाद उनकी राष्ट्रीय टीम में एंट्री हो गई है. हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. ईशान की अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को अजमा सकती है.
इस वजह से Ishan Kishan को होना पड़ा बाहर
बीसीसीआई ने ईशान किशन की इंजरी का अपडेट देते हुए एक प्रेस रिलीज जारी की और कहा कि,
"विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी, जिसके कारण वह पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. कुमार कुशाग्र को विकल्प के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया. "
दूसरे टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)
शेर जैसे बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मिला सवा शेर, मात्र 16 साल के इस गेंदबाज ने उड़ा डाले स्टंप
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर