'कितने रन भी बना ले, नहीं मिलेगी जगह....' इस स्टार खिलाड़ी पर वसीम जाफर का चौंकाने वाला बयान
Published - 24 Oct 2026, 09:22 AM | Updated - 24 Oct 2026, 09:48 AM
Table of Contents
Wasim Jaffer: टीम इंडिया में जगह बनाना खिलाड़ियों के लिए हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है. टीम में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते कई बार कुछ खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ताओं की अनदेखी झेलनी पड़ती है. इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जफर (Wasim Jaffer) ने भारतीय टीम के ऐसे बल्लेबाज का समर्थन किया है, जिसे लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह नहीं मिल पा रही है.
इस स्टार खिलाड़ी पर Wasim Jaffer का चौंकाने वाला बयान

कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को मिश्रण देखने को मिला था. लेकिन इस बीच सिलेक्टर्स ने स्टार खिलाड़ी सरफराज खान को एक बार फिर ड्रॉप कर दिया.
ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम जफर (Wasim Jaffer) ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सफराज खान के बार-बार नजरअंदाज होने पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि 29 वर्षीय बल्लेबाज के टीम से बाहर रहने की वजह प्रदर्शन से अलग हो सकती हैं. क्योंकि घरेलू क्रिकेट में लगातार उम्दा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही है.
Wasim Jaffer ने उठाए सवाल
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए वसीम जफर (Wasim Jaffer) ने कहा कि उन्हें लगता है कि कुछ गड़बड़ है. मुझे लगता है कि वह उसे चुनना नहीं चाहते हैं. उन्होंने दावा किया,
"मुझे निश्चित रूप से लगता है कि कुछ गड़बड़ है. मुझे लगता है कि वह उसे चुनना नहीं चाहते हैं. क्योंकि प्रदर्शन तो हमारे सामने ही है. उसने छोटे से करियर में 18 फर्स्ट क्लास शतक लगाए हैं. मेरा मानना है कि वो उसे लेना नहीं चाहते हैं. मुझे वजह नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि ये प्रदर्शन और क्रिकेट की वजहों से अलग चीज हैं."
"मुझे बस इतना लगता है कि वे सरफराज को चुनना ही नहीं चाहते, चाहे वे कितने भी रन बना लें या उनका औसत कितना भी बेहतर क्यों न हो. इसके अलावा कोई और कारण नजर नहीं आता. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन यही सच्चाई है."
रणजी ट्रॉफी को लेकर खुलकर की बात
वसीम जफर (Wasim Jaffer) ने रणजी ट्रॉफी की अहमियत और चयन के बदलते पैमानों पर खुलकर बात करते हुए कहा कि,
हमारे समय में रणजी ट्रॉफी ही सब कुछ हुआ करती थी तब आईपीएल नहीं था. रणजी में अच्छा प्रदर्शन करने पर दिलीप ट्रॉफी और फिर इंडिया 'ए' में मौका मिलता था यही टीम में पहुंचने का जरिया था. अब प्राथमिकताएं बदल गई हैं और खिलाड़ी व चयनकर्ता दोनों आईपीएल को ज्यादा तवज्जो देते हैं. आज आईपीएल के जरिए कई खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बना रहे हैं.
सरफराज खान को टीम इंडिया से बाहर हुए लगभग दो साल हो गई हैं. नवंबर 2024 में वह आखिरी बार भारत के लिए खेलते नजर आए थे. इसके बाद से ही उन्हें टीम में नजरअंदाज किया जा रहा है. टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट खेलते हुए 11 पारियों में उन्होंने 371 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं.
शेर जैसे बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मिला सवा शेर, मात्र 16 साल के इस गेंदबाज ने उड़ा डाले स्टंप
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर