IND vs NZ: तीसरे टी20 के लिए भारत की अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, ईशान किशन हुए बाहर

Published - 24 Oct 2026, 01:28 PM | Updated - 24 Oct 2026, 02:02 PM

Ind Vs Nz

भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंजरी के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले (IND vs NZ) का हिस्सा नहीं बन पाए. 22 अक्टूबर को खेले गए पहले टी20 में फील्डिंग के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसकी वजह से उन्हें दूसरा टी20 मिस करना पड़ा. वहीं, अब खबर है कि ईशान किशन तीसरे टी20 मैच (IND vs NZ) का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच के लिए भारत की अपडेटेड टीम क्या हो सकती है?

IND vs NZ: तीसरे टी20 के लिए भारत की अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

Team India 101

न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ जारी पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अनफिट होने की वजह से तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं. 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में फील्डिंग के दौरान उन्हें दाहिनी तरफ लो-ग्रेड एडडक्टर स्ट्रेन आ गया था. इसके बाद उन्हें दूसरे टी20 में आराम दिया गया. लेकिन अब खबर है कि ईशान किशन को 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेले जाने वाला तीसरा टी20 भी मिस करना पड़ सकता है.

टीम इंडिया के कोच का अटपटा बयान, बोले 'वैभव सूर्यवंशी के लिए ज्यादा चीखों-चिल्लाओ मत....'

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया में 22 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में शामिल किया गया था. घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने के बाद वह टीम में जगह हासिल कर पाए. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर ईशान किशन तीसरे टी20 के लिए भी उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, तो कुमार कुशाग्र उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं. लेकिन अब तक बीसीसीआई की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

इन बल्लेबाजों-गेंदबाजों का हुआ चयन

बात की जाए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया की तो बल्लेबाज के तौर पर श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, कुमार कुशाग्र और वैभव सूर्यवंशी का चयन हुआ है. तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर को ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. गेंदबाजी विभाग में प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को मौका मिला है.

तीसरे टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)

केएल-साई शून्य,यशस्वी-सुंदर भी फेल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 113 पर ऑल आउट हुई इंडिया A

Tagged:

ISHAN KISHAN IND vs NZ team india Kumar Kushagra
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com