लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम में बरकरार है ये खिलाड़ी, दूसरे टी20 में भी कोच गंभीर ने दिया मौका
Published - 24 Oct 2026, 02:09 PM | Updated - 24 Oct 2026, 02:57 PM
Table of Contents
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का कारवां वेलिंगटन पहुंचने वाला है. 27 अक्टूबर को वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम में दोनों टीमें तीसरे टी20 के लिए आमने-सामने होंगी. इससे पहले 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला (IND vs NZ) खेला गया, जिसमें भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने लगातार फ्लॉप हो रहे एक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर हर किसी को चौंका दिया.
IND vs NZ: लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम में बरकरार है ये खिलाड़ी

न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज का जीत के साथ आगाज किया है. 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मुकाबला में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के हाथ 4 विकेटों से जीत लगी थी. हालांकि, इस दौरान एक भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने से चूक गया, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उसका दूसरे टी20 से पत्ता कट सकता है. लेकिन कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने उसे प्लेइंग इलेवन में मौका देकर हर किसी को हैरान कर दिया है.
MI का हेड कोच बनने के बाद वेस्टइंडीज के इन 3 खिलाड़ियों को जरूर नीलामी से खरीदेंगे कीरोन पोलार्ड
लगातार खराब प्रदर्शन से किया सबको निराश
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि तिलक वर्मा (Tilak Varma) हैं. बीते कुछ समय में उन्होंने अपनी फ्लॉप बल्लेबाजी से सबको निराश किया है. अपने पिछले दस मुकाबलों में वह सिर्फ एक अर्धशतक ही जड़ पाए हैं. तिलक वर्मा ने इस दौरान नौ पारियों में 184 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 30.67 का रहा. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच (IND vs NZ) में वह 6 रन ही बना सके थे. इस खराब प्रदर्शन ने टीम में उनकी जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
टीम में जगह बचाने के लिए करनी होगी मेहनत
गौरतलब है कि अगर तिलक वर्मा (Tilak Varma) न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी काबिलियत साबित करने में नाकाम रहते हैं, तो उन्हें टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है. इसलिए उनके लिए आगामी मुकाबले काफी अहम होने वाले हैं. यदि इस दौरान तिलक वर्मा अपनी बल्लेबाजी में निरन्तरता दिखाने में कामयाब होते हैं, तो वह टीम में अपनी जगह मजबूत कर सकते हैं.
MI का हेड कोच बनने के बाद वेस्टइंडीज के इन 3 खिलाड़ियों को जरूर नीलामी से खरीदेंगे कीरोन पोलार्ड
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर