IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी तीसरे टी20 से हुआ बाहर

Published - 24 Oct 2026, 02:22 PM | Updated - 24 Oct 2026, 02:59 PM

IND Vs NZ 13

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से हुई। सीरीज में भारत ने जीत के साथ आगाज किया और क्राइस्टचर्च में खेला गया पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता। इसी वेन्यू पर दूसरा मैच भी खेला जा रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए 181 का टारगेट सेट किया है।

टीम इंडिया को दूसरे मैच में अपने प्रमुख बल्लेबाज ईशान किशन का साथ नहीं मिला, क्योंकि वे चोट के कारण बाहर हो गए। इसकी पुष्टि BCCI ने 23 अक्टूबर को ही कर दी थी। ईशान के तीसरे मैच में वापस आने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब वे इससे भी बाहर हो गए हैं।

IND vs NZ तीसरे टी20 में भी ईशान किशन नहीं रहेंगे उपलब्ध

IND Vs NZ 14

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेलना है। इस मैच से भी ईशान किशन के बाहर होने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ईशान अभी भी दाएं पैर की जांघ के अंदरूनी हिस्से की मांसपेशी में लगी चोट से ठीक नहीं हुए हैं। इसी वजह से उनका तीसरे मैच में भी खेलना मुश्किल ही नजर आ रहा है।

हालांकि, BCCI की तरफ से ईशान किशन के सिर्फ दूसरे मैच (IND vs NZ) से ही बाहर होने की पुष्टि की गई थी। ऐसे में देखना होगा कि बोर्ड द्वारा क्या अपडेट दिया जाता है।

कवर के रूप में कुमार कुशाग्र टीम इंडिया से जुड़े

ईशान किशन के IND vs NZ दूसरे टी20 मैच से बाहर होते ही BCCI ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को कवर के रूप में टीम इंडिया के साथ जोड़ दिया। ऐसे में उन्हें तीसरे मैच के लिए भी बरकरार रखा जा सकता है।

बता दें कि कुशाग्र को इंडिया ए के स्क्वाड में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 24 अक्टूबर से शुरू हुई तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था, लेकिन ईशान की इंजरी की वजह से उन्हें भारतीय टीम के साथ जुड़ने को कहा गया।

वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन की जगह प्लेइंग XI में किया गया शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच (IND vs NZ) में ईशान किशन के बाहर होने की वजह से प्लेइंग XI में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया है। वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के एक भी मैच में नहीं खिलाया गया था लेकिन अब ईशान की इंजरी उनके लिए बड़ा मौका बन गई। हालांकि, सूर्यवंशी को ओपनिंग के बजाय नंबर-3 पर स्लॉट किया गया है, जो ईशान की रेगुलर पोजीशन है।

यह भी पढ़ें: माली का बेटा बना नया चीफ सिलेक्टर, BCCI ने अचानक किया नाम का ऐलान

Tagged:

ISHAN KISHAN IND vs NZ team india New Zealand cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com