VIDEO: हाथ मोड़कर क्यों मनाया Abhishek Sharma ने शतक सेलिब्रेशन? जानें क्या इसके पीछे की कहानी किसे किया डेडिकेट

Published - 22 Apr 2026, 12:10 PM | Updated - 22 Apr 2026, 01:09 PM

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: मंगलवार 21 अप्रैल 2026 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 का पहला शतक जड़ा. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ तूफानी शतक जड़ते हुए 135 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्हें स्पेशल अंदाज में अपने शतक का जश्न मनाते हुए देखा. अभिषेक (Abhishek Sharma) का यह स्टाइल अब तक का सबसे अनोखा था.

जिसे देखने के बाद क्रिकेट प्रेमियों के दिल में यह सवाल उठ रहा है कि अभिषेक ने अपनी इनिंग किसे डेडिकेट किया. जिसका खुलासा खुद SRH बैटर ने मैच के बाद किया.

Abhishek Sharma ने खास अंदाज में मनाया शतक का जश्न

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाज और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला खेला गया. दोनों के बीच इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली. लेकिन अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के शतक की बदौलत SRH यह मुकाबला 47 रनों से जीतने में कामयाब रही.

अभिषेक ने अपने बल्ले का दम दिखाते हुए 68 गेंदों में 135 रन कूटे. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 10 छक्के भी निकले. यह आईपीएल में दूसरी सबसे बड़ी पारी सबित हुई. जिसका जश्न अभिषेक ने खास स्टाइल में मनाया.

अभिषेक ने शतक लगाने के बाद क्रीज के बीचों-बीच खड़े होकर अपने दोनों हाथ मोड़ लिए हैं, और मुस्कुरा कर सभी का अभिनंदन किया. SRH के बैटर के इस अनोखे जश्न को देखकर फैंस भी हैरान थे, क्योंकि अब तक उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया था.

अभिषेक ने किसे डेडिकेट किया अपना शतक?

Abhishek Sharma 8

मैच के बाद अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से जब इंटरव्यू में उनसे इस खास जश्न की पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि इसका मतलब सभी स्टेडियम और दर्शकों के लिए आभार व्यक्त करना है. जिस तरह से पूरे टूर्नामेंट के दौरान वह हमें अपना प्यार और सपोर्ट देते हैं, उसी तरह यह मेरा उनके लिए प्यार जताया का तरीका है.

अभिषेक ने आगे कहा, मेरे माता-पिता भी स्टेडियम में मौजूद थे. यह मेरे लिए काफी स्पेशल मूमेंट था. फिर उन्होंने अपनी बहन के बारे में बात करते हुए कहा कि इंफ्केशन की वजह से वो मैरा मैच देखने नहीं आ सकी. मैं उसे मिस कर रहा हूं. ऐसे में शतक के बाद मेरा सेलिब्रेशन उसके लिए था.

MI vs CSK: रोहित की वापस एंट्री! तो ये खिलाड़ी बाहर, चेन्नई के खिलाफ मैच के लिए मुंबई की प्लेइंग-XI फाइनल

बहन कोमल ने अभिषेक पर लुटाया प्यार

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की बहन कोमल बेशक से स्टेडियम में अपने भाई का मैच देखने नहीं पहुंची. लेकिन उन्होंने होटल में लाइव मैच देखा. इस दौरान उन्होंने अपने भाई की एक छोटी क्लिप भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसे साझा करते हुए उन्होंने अभिषेक शर्मा के लिए खास कैप्शन भी लिखा है,

"अपने होटल के कमरे से देख रही हूँ—वहाँ मौजूद नहीं हूँ क्योंकि मुझे इन्फेक्शन हो गया है... लेकिन हर पल को महसूस कर रही हूँ। रोंगटे खड़े हो गए, गर्व हुआ, और एक साथ इतनी खुशी मिली।

तुम एक 'वन-मैन आर्मी' की तरह खेले, और पूरा देश तुम पर बहुत-बहुत गर्व करता है। मुझे हमेशा से पता था कि तुम इसी के लिए बने हो। मैं तुमसे प्यार करती हूँ। हमेशा तुम्हारी सबसे गर्वित बहन"

MI vs CSK: 'थाला' की एंट्री! उर्विल पटेल को मौका, जॉनसन का डेब्यू, मुंबई के खिलाफ महामुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-XI

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com