MI vs CSK: रोहित की वापस एंट्री! तो ये खिलाड़ी बाहर, चेन्नई के खिलाफ मैच के लिए मुंबई की प्लेइंग-XI फाइनल

Published - 22 Apr 2026, 10:57 AM | Updated - 22 Apr 2026, 10:59 AM

MI vs CSK

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 अप्रैल 2026 गुरूवार को रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले के लिए मुंबई ने लगभग अपनी प्लेइंग XI पूरी तरह फाइनल कर ली है. लेकिन सबसे बड़ी खुशखबरी है रोहित शर्मा की वापसी. उनके कमबैक से टीम मजबूत भी हुई है तो साथ में एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ा है. चलिए तो जानते हैं कि MI vs CSK मैच में हार्दिक की कप्तानी में टीम का कॉम्बिनेशन कैसा रहने वाला है.

MI vs CSK: रोहित शर्मा की वापसी से मजबूत हुई प्लेइंग XI

MI Vs CSK

मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) की ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के कंधों पर रहेगी. लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं रोहित का अनुभव और जोश टीम को पावप्ले में बढ़त दिला सकता है. वहीं, तीसरे नंबर पर युवा नमन धीर रहेंगे, जो कि बल्लेबाजी के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने में माहिर हैं.

इसके बाद मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा होंगे. सूर्या की मौजूदगी MI के लिए सबसे बड़ी ताकत है. अगर वह कुछ देर क्रीज पर बिता ले तो पूरे स्टेडियम में 360 डिग्री से मारे गए शॉट्स दिखाई देते हैं.

तिलक की बात करें तो वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने गुजरात के खिलाफ शतक जड़ा था, और प्लेयर ऑफ द मैच बने. अगर वह इसी फॉर्म के साथ आगे भी खेलते हैं तो MI के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं

SRH vs DC मुकाबले में मिली हार के बाद Axar Patel ने हार का ठीकरा इस खिलाड़ी पर फोड़ा

मिडिल ऑर्डर में तेजी से बनेंगे रन

नंबर 6 पर फिनिशर की भूमिका में कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद रहेंगे. जो जरूरत पड़ने पर टीम के लिए रन भी बना सकते हैं और गेंद से विकेट लेने में भी सक्षम है. सातवें स्थान पर प्लेइंग XI में मिचेल सैंटनर खेलते हुए दिखाई देंगे. वह टी20 क्रिकेट के धाकड़ खिलाड़ी है. सैंटनर नीचले क्रम में तेजी से रन बनाने में कामयाब रहते हैं. साथ ही वह बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्लो बॉलर की भूमिका भी अच्छे से निभाते हैं.

गेंदबाजी में कौन-कौन और किसे मिलेगी जीत?

गेंदबाजी की बात करें तो मुंबई इंडियंस के पास अश्वनी कुमार, कृष भगत, अल्लाह गजनफर और जसप्रीत बुमराह जैसे खतरनाक खिलाड़ी मौजूद हैं. गुजरात के खिलाफ अश्वनी कुमार ने खुद को साबित किया था. उन्होंने अपनी गेंद से 24 रन लुटाते हुए 6.00 की इकॉनमी से 4 विकेट चटकाए हैं. जबकि, बुमराह ने भी आईपीएल 2026 को पहला विकेट हासिल किया था. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैनेजमेंट शेरफेन रदरफोर्ड को मैदान में उतारेगी.

लिहाजा, हार्दिक पांड्या की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अनुभव और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिलेगा. यह मजबूत प्लेइंग XI CSK के खिलाफ MI को जीत दिला सकती है. अगर चोट से उबरे रोहित शर्मा अपनी पुरानी फॉर्म के साथ लौटते हैं और बुमराह अपनी लय को आगे भी बरकरार रखते हैं तो मुंबई इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है.

CSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक(विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सैंटनर, अश्वनी कुमार, कृष भगत, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर (शेरफेन रदरफोर्ड)

MI vs CSK LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें पूरा मुकाबला? मैच का मजा ऐसे उठाएं, जानें सभी प्लेटफॉर्म्स

Tagged:

chennai super kings Mumbai Indians MI vs CSK IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com