MI vs CSK LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें पूरा मुकाबला? मैच का मजा ऐसे उठाएं, जानें सभी प्लेटफॉर्म्स
Published - 22 Apr 2026, 08:59 AM | Updated - 22 Apr 2026, 09:01 AM
Table of Contents
MI vs CSK LIVE Streaming: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें IPL 2026 में अपने बुरे दौर से गुजर रही है. चेन्नई और मुंबई हर हाल में अब कोई मैच हारना नहीं चाहेगी. ऐसे में फैंस को एक बार फिर से रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. लेकिन उस से पहले जान लेते हैं, MI vs CSK LIVE Streaming के बारे में सबकुछ. आप कहां पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच देख सकते हैं और कैसे.....
MI vs CSK LIVE Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच 23 अप्रैल 2023 को खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. मैच की शुरूआत शाम 7. 30 बजे से होगी. लेकिन टॉस का आयोजन 7 बजे होगा.
फिलहाल, दो जीत के साथ चेन्नई अंक तालिका में आठवें नंबर पर है. जबकि मुंबई 7वें पायदान पर है. ऐसे में दोनों ही टीमें इस हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए पहले ही तैयार हैं, और किसी भी हाल में हार का मुंह देखना नहीं चाहती हैं.
MI vs CSK LIVE Streaming: किस चैनल पर देखें लाइव?
अगर आप स्टेडियम जाए बिना आईपीएल 2026 के सभी मुकाबलों के साथ आप मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच घर बैठ कर देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आसानी से देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) की दिलचस्प बात यह है कि आप अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी आईपीएल 2026 के सभी मैचों का लुफ्त उठा सकते हैं.
JIOHOTSTAR ऐप पर देखे MI vs CSK मैच
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आप जियो हॉटस्टार ऐप पर आसानी से देख सकते हैं. अगर आप ट्रेवल कर रहे हैं, और टीवी पर लाइव मैच नहीं देख सकते हैं तो, ऐसे में Jio Hostar ऐप आपके काम आ सकता है. हालांकि, लाइव मैच देखने के लिए आपको सबस्क्रिप्शन लेना होगा. जिसकी कीमत मात्र 149 रूपये है.
क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का के हर पल का लुत्फ़ आप इन ऐप्स के जरिये उठा सकते हैं. मोबाइल पर भी हर गेंद पर चौके और छक्के का मजा ले सकते हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर