SRH vs DC में हैदराबाद के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, मालिक काव्या मारन रह गई हैरान, लगातार सात हार......

Published - 21 Apr 2026, 08:24 PM | Updated - 21 Apr 2026, 08:38 PM

SRH Vs DC

IPL 2026 का 31वां मुकाबला SRH vs DC के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच जीत की जंग होने वाली है। SRH vs DC के इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया,

जिसके बाद IPL इतिहास की चौथी टीम बन गई जिसके नाम इस हार का रिकॉर्ड दर्ज है। हैदराबाद से पहले ये खराब रिकॉर्ड तीन टीमों के नाम पहले से दर्ज है। दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

सात लगातार बार टॉस हारी सनराइजर्स हैदराबाद

SRH Vs DC

SRH vs DC के बीच आज शाम 7:30 बजे से खेले जा रहे 31वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टारगेट सेट करने मैदान पर उतरी।

इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के अंतरिम कप्तान ईशान किशन के नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले तीन और टीमों के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है। 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी करते हुए संजू सैमसन भी लगातार सात बार टॉस हारे थे।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाम भी ये रिकॉर्ड दर्ज है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज ने बतौर कप्तान 11 में से 10 बार टॉस हारे हैं। ये रिकॉर्ड उनके नाम साल 2024 में दर्ज हुआ था। उसके बाद 2025/26 में भी ऐसा देखने को मिला था।

रोहित शर्मा ने तो इसमें महारत हासिल कर रखी है, उनके नाम लगातार 12 बार टॉस हारने का रिकॉर्ड है। बल्ले से छक्के छुड़ाने वाले रोहित सिक्का उछालने के मामले में काफी कमजोर दिख रहे हैं।

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय यंग टीम इंडिया आई सामने, ऋतुराज (कप्तान), अभिमन्यु, साई, अय्यर, सरफराज....

SRH vs DC मुकाबले में दिल्ली ने रिकॉर्ड कायम किया

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने आज टॉस जीतने के बाद लगातार 8 बार टॉस जीतने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम जुड़ गया।
दिल्ली कैपिटल्स से पहले दो और टीमों ने ये कारनामा किया है,

जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के नाम लगातार 9 टॉस जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। जबकि महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 9 बार लगातार टॉस जीता है। राजस्थान रॉयल्स दिल्ली के साथ 8 बार जीतकर तीसरी टीम है।

CSK ने खोज निकाला Ayush Mhatre का रिप्लेसमेंट! भारत के लिए 21 टेस्ट खेलने वाले बल्लेबाज की होगी एंट्री

IPL 2026 में SRH ने सभी मैच में पहले बल्लेबाजी की

SRH vs DC के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जिसके बाद हैदराबाद की टीम इस साल अब तक सभी मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी कर चुकी है।

हैदराबाद ने आज चल रहे SRH vs DC के 31वें मुकाबले से पहले इस सीजन में 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मुकाबलों में जीत और तीन में हार मिली है। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर है और दिल्ली कैपिटल्स पांचवें स्थान पर।

अगर आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स अच्छे रन रेट से जीतती है तो तीसरे स्थान पर जा सकती है, जबकि हैदराबाद की जीत उन्हें तीसरे स्थान पर पहुंचा सकती है।

Tagged:

ISHAN KISHAN Sunrisers Hyderabad SRH vs DC IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार टीम

31वें मुकाबले तक के सभी मैचों में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com