CSK ने खोज निकाला Ayush Mhatre का रिप्लेसमेंट! भारत के लिए 21 टेस्ट खेलने वाले बल्लेबाज की होगी एंट्री
Published - 21 Apr 2026, 04:50 PM | Updated - 21 Apr 2026, 04:57 PM
Table of Contents
IPL 2026 में अपनी फोर्म तलाश रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के उभरते हुए सितारे और स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी बचे सभी मैचों से बाहर हो गए हैं।
आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के बाहर होने के बाद चर्चा तेज हो गई है कि कौन खिलाड़ी 17 साल के इस युवा का भरपाई कर पाएगा जिसकी वजह से टीम को लगातार दो मैचों में जीत मिली थी। खबरों के मुताबिक सीएसके को म्हात्रे का रिप्लेसमेंट मिल चुका है।
CSK ओपनर Ayush Mhatre IPL 2026 से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा धाकड़ बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) अब हमें इस सीजन के बाकी मुकाबलों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी को 18 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आई थी।
स्कैन के बाद मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि उनकी यह चोट गहरी है और उन्हें ठीक होने में कम से कम 6 से 12 हफ्ते का समय लगेगा। फ्रैंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि आयुष अब रिहैब प्रक्रिया से गुजरेंगे, जिसका मतलब है कि उनका IPL 2026 का सफर यहीं समाप्त हो गया है।
इस सीजन में आयुष म्हात्रे की सबसे यादगार पारी पंजाब किंग्स के खिलाफ आई थी। चेपॉक के मैदान पर उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और मात्र 43 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर Yusuf Pathan के ससुर हुए गिरफ्तार, इस जुर्म में पुलिस ने डाला जेल
मयंक अग्रवाल सीएसके में हो सकते हैं शामिल
टी20 के धाकड़ बल्लेबाजों की पहचान रखने वाले मयंक अग्रवाल इन दिनों सुर्खियों से बाहर हैं, लेकिन जल्द ही उनके आईपीएल में वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार सीएसके मयंक को स्क्वाड में शामिल करने के लिए बात कर रही है।
इस साल उन्हें मिनी ऑक्शन में किसी भी टीम ने अपने साथ शामिल नहीं किया था। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने मयंक अग्रवाल को देवदत्त पडिक्कल के चोटिल होने के बाद टीम का हिस्सा बनाया था, लेकिन 2025 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज़ कर दिया था।
वैसे पिछला कुछ सीजन मयंक अग्रवाल के लिए बेहद खराब रहा है, जिसमें वह अपनी पोर्म को वापस पाने में संघर्ष करते दिखे हैं। उनका सबसे अच्छा सीजन केएल राहुल के साथ पंजाब किंग्स के साथ रहा है जिसमें वे शानदार फोर्म में दिखे थे।
आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की जगह मयंक अग्रवाल को शामिल करने से टीम को अच्छी शुरुआत मिल सकती है, हालांकि सीएसके के लिए आयुष की भरपाई करना आसान नहीं होगा।
IPL के सबसे वैल्यू फॉर मनी वाला खिलाड़ी
आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को आईपीएल का सबसे वैल्यू फॉर मनी वाला खिलाड़ी माना जाता है। जहां टीमें करोड़ों खर्च करके भी प्रदर्शन नहीं पा रही थीं, वहीं 30 लाख के आयुष ने 177.87 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सबको प्रभावित किया।
उन्होंने इस सीजन में अब तक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे और दो अर्धशतक भी जड़े। उनके बाहर होने से अब CSK के टॉप ऑर्डर में एक बड़ी समस्या पैदा हो गई है, जिसे भरना कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि इस वक्त सीएसके कप्तान खुद फोर्म को लेकर चिंतित है।
LSG vs RR Today Match Prediction, Match 32- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर