अफगानिस्तान टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय यंग टीम इंडिया आई सामने, ऋतुराज (कप्तान), अभिमन्यु, साई, अय्यर, सरफराज....

Published - 21 Apr 2026, 05:06 PM

Team India

Team India: वर्तमान समय में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी IPL 2026 में व्यस्त चल रहे हैं. हालांकि इसके बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को फुर्सत नहीं मिलने वाली, क्योंकि इस पूरे साल टीम इंडिया (Team India) का शेड्यूल बेहद टाइट है. टीम इंडिया को सबसे पहले तो IPL खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच और 3 मैचों की ODI सीरीज खेलनी है.

ODI सीरीज में तो वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के चलते BCCI एकदम स्ट्रांग टीम उतराने जा रही है, जहां हमें रोहित शर्मा-विराट कोहली से लेकर केएल राहुल-शुभमन गिल तक खेलते दिखेंगे. हालांकि ODI सीरीज से पहले होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए, जो 6 जून से 10 जून के बीच महाराजा यादविंद्र सिंह मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, उस मुकाबले में BCCI अपने सीनियर्स टेस्ट खिलाड़ियों को आराम देने जा रही है.

गिल, पंत, बुमराह, केएल, जडेजा जैसे कई बड़े सुपरस्टार खिलाड़ी इस एकमात्र टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन 15 खिलाड़ियों के नाम ही बताने जा रहे हैं, जिन्हें सीनियर खिलाड़ियों के रेस्ट के चलते टीम इंडिया में मौका मिल सकता है.

Team India: गायकवाड़ कप्तान! तो टॉप ऑर्डर पर होंगे ये बल्लेबाज

Team India

सबसे पहले अगर टॉप ऑर्डर की बात करें, तो उसमे हमें ऋतुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन देखने को मिल सकते हैं. केएल-जायसवाल की अनुपस्थिति में यही खिलाड़ी टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को मजबूती देंगे, क्योंकि काफी लंबे समय से यह तीनों बल्लेबाज इंडिया A के लिए भी खेल रहे हैं, ऐसे में अगर केएल-जायसवाल को आराम मिलता है, तो सबसे पहला हक़ इन्हीं तीनों बल्लेबाज का है.

वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया (Team India) का कप्तान भी नियुक्त किया जा सकता है, क्योंकि यह ओपनर इंडिया A की भी कप्तानी लंबे समय से कर रहा, साथ ही IPL व अपनी घरेलू टीम महाराष्ट्र के लिए भी इन्हें कप्तानी का अच्छा ख़ासा अनुभव है.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर Yusuf Pathan के ससुर हुए गिरफ्तार, इस जुर्म में पुलिस ने डाला जेल

इन खिलाड़ियों पर होगी मध्यक्रम की जिम्मेदारी

अब अगर बात मध्यक्रम की करें, तो वहां हमें श्रेयस अय्यर, सरफराज खान देखने को मिल सकते हैं. यह दोनों ही बल्लेबाज भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद बाहर हो गए थे. हालांकि अफगानिस्तान टीम के खिलाफ एक बार फिर से चयनकर्ता इन्हें मौका देकर अजमाना चाहेंगे.

विकेटकीपिंग के लिए टीम इंडिया (Team India) ईशान किशन की वापसी करवा सकती है. वहीं ध्रुव जुरेल को दूसरे विकेटकपर के तौर पर एंट्री मिल सकती है. ऑलराउंडर खिलाड़ियों के रूप में चयनकर्ता नितीश रेड्डी और रणजी के सुपरस्टार हर्ष दुबे को मौका दे सकते हैं.

इन बॉलर्स पर होगा गेंदबाजी का दारोमदार

अब बात अगर गेंदबाजों की करें, तो रणजी के 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' चुने गए आकिब नबी का डेब्यू तय है. वहीं तेज गेंदबाजी में उनका साथ अंशुल कंबोज और मुकेश कुमार दे सकते हैं, क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी भी काफी समय से इंडिया A टीम का हिस्सा बने हुए हैं और लगातार अच्छा कर भी रहे हैं.

बाकी स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में रवि बिश्नोई, मानव सुथार और तनुश कोटियन का डेब्यू करवाया जा सकता है. वहीं ऑलराउंडर हर्ष दुबे भी स्पिन आक्रमण को और मजबूत बनाएंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, ईशान किशन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, अंशुल कंबोज, मुकेश कुमार, आकिब नबी, मानव सुथार, तनुश कोटियन

RCB स्टार Tim David ने चुनी T20 की बेस्ट XI, 2 भारतीय शामिल, लेकिन Rohit Sharma-Jasprit Bumrah बाहर

Tagged:

team india afghanistan cricket team IND vs AFG
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com