RCB स्टार Tim David ने चुनी T20 की बेस्ट XI, 2 भारतीय शामिल, लेकिन Rohit Sharma-Jasprit Bumrah बाहर

Published - 21 Apr 2026, 03:31 PM | Updated - 21 Apr 2026, 03:45 PM

Tim David

Tim David: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड (Tim David) अपनी पावर हिटिंग बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. मध्यक्रम में तेजी से रन बनाना उनकी खासियत है. आईपीएल 2026 में भी उनका यह कारनामा कायम है. इसी बीच टिम डेविड ने T20 की बेस्ट XI का चयन किया है, जिसमें उन्होंने दो भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है. लेकिन रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को उन्होंने बाहर कर दिया है.

Tim David का शानदार प्रदर्शन

Tim David

टिम डेविड (Tim David) आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. फ्रेंचाइजी ने उन्हें पिछले साल नीलामी में 3 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. टिम ने IPL 2025 में RCB के लिए 12 मैचों में 185.15 की स्ट्राइक रेट के साथ 187 रन बनाए थे. यह उनका औसत प्रदर्शन रहा था. इसके बावजूद मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा किया और आईपीएल 2026 के लिए उन्हें रिटेन किया.

वहीं, टिम डेविड ने भी टीम का भरोसा नहीं तोड़ा. वह इस सीजन अपनी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. वह मध्यक्रम में स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों के खिलाफ खूब रन बना रहे हैं. अभी तक उन्होंने 6 मैचों में 86.50 की औसत और 203.53 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं.

नंबर 3 पर विराट कोहली शामिल

वहीं, RCB स्टार टिम डेविड (Tim David) ने अब तक की सबसे बेस्ट T20 XI का चुनाव किया है. जिसमें उन्होंने ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा को छोड़ क्रिस गेल को चुना है. उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन को जगह दी है.

जबकि, नंबर 3 के लिए टिम ने विराट कोहली को मजबूत दावेदार बताया है. उनका मानना है कि कोहली इस स्थान पर अच्छा खेलते हैं.

RCB खिलाड़ी ने नंबर 4 पर कोहली के जिगरी दोस्त और वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाज एबी डी विलियर्स को रखा है. एबी डी विलियर्स अपने दौर के सबसे बेस्ट बल्लेबाज कहे जाते हैं. वह किसी भी गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजना का दम रखते थे. उनके शॉट्स ऐसे होते तो जिन्हें देखने के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट भी हैरान रह जाते थे.

दुनिया के बेस्ट फिनिशर का ऐलान! हार्दिक पांड्या-कीरोन पोलार्ड-टिम डेविड नहीं, इस दिग्गज को मिला ताज

टिम की प्लेइंग XI में फिनिशर बने धोनी

नंबर 5 पर टिम (Tim David) ने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी किरन पोलार्ड को जगह दी है. जो कि निचले मध्य क्रम के आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ मध्यम गति के गेंदबाज भी हैं. फिर इस प्लेइंग XI में फिनिशर के रूप में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी शामिल हैं.

नीचले क्रम में आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावे जैसे क्रिकेटर्स है. वहीं, टिम ने राशिद खान, सुनील नरेन और मिचेल स्टार्क जैसे खतरनाक गेंदबाजों को दुनिया की सबसे बेस्ट टी20 प्लेइंग XI में जगह दी है. लेकिन हैरानी की बात यह कि टिम ने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपनी प्लेइंग XI से बाहर कर दिया है. साथ ही रोहित शर्मा को भी जगह नहीं दी है.

टिम डेविड ने चुनी अब तक की सबसे बेस्ट T20 XI

क्रिस गेल, शेन वॉटसन, विराट कोहली, ABD, किरन पोलार्ड, एमएस धोनी, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, राशिद खान, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क

Tagged:

RCB Rohit Sharma jasprit bumrah Tim David IPL 2026 The Best T20 XI
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com