‘God of Cricket’ से मिले Sanju Samson, बातचीत का अंदरूनी सच आया सामने
Published - 21 Apr 2026, 02:42 PM | Updated - 21 Apr 2026, 02:50 PM
Table of Contents
Sanju Samson: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला आग उगल रहा है। शुरुआती मैचों में फ्लॉप होने के बाद संजू ने धमाकेदार वापसी की और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल करियर का चौथा शतक ठोक दिया।
इसके बाद संजू (Sanju Samson) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 48 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी, लेकिन अपने आखिरी मैच में वह हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब सीएसके की अगली भिड़ंत 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ होगी, लेकिन उससे पहले संजू गॉड ऑफ क्रिकेट से मिले और उनके साथ चाय पर चर्चा की।
सचिन तेंदुलकर से मिले Sanju Samson
क्रिकेट के भगवाग कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। संजू ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है,
चाय पर संजू सैमसन से मिले सचिन तेंदुलकर
— News24 (@news24tvchannel) April 21, 2026
◆ संजू ने शियर की तस्वीर @sachin_rt | @IamSanjuSamson | Sachin Tendulkar | Sanju Samson pic.twitter.com/ePoyAmJjyk
‘’सचिन तेंदुलकर का घर’’ इसके बाद संजू ने कमेंट बॉक्श में लिखा, ‘’चाय का सबसे बेतरीन समय।’’
बता दें कि, सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है और प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि, इन दोनों के बीच किस बात को लेकर चर्चा हुई, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
विश्व कप में की थी सचिन से बात
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन (Sanju Samson) को उनके धमाकेदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था। जबकि संजू शुरुआती मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा तक नहीं थे, लेकिन टूर्नामेंट समाप्त होने तक उन्होंने 321 रन ठोककर टीम को विश्व कप जीता दिया था। टूर्नामेंट जीतने के बाद संजू सैमसन ने खुलासा किया था,
''मैं सचिन तेंदुलकर सर के लगातार संपर्क में रहा हूं। मुझे लगता है कि जब मैं प्लेइंग इलेवन से बाहर था, ऑस्ट्रेलिया में बेंच पर बैठा था, तो मैं कोई गेम नहीं खेल रहा था। मैंने सोचा, ठीक है, अब किस माइंडसेट की जरूरत है? तो, मैंने सर (सचिन तेंदुलकर) से बात की और उनसे मेरी बहुत-बहुत बातें हुईं।''
RR Playing XI: हेटमेयर OUT शानाका IN! लखनऊ के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-XI कुछ ऐसी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ संजू से उम्मीद
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पांच बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर संजू का बल्ला काफी शोर मचाता है। वह अब एमआई के खिलाफ भी धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
बता दें कि, संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर 89 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और अब पीली जर्सी में वह उसी कार्य को फिर दोहराना चाहेंगे। जबकि उनके सामने उनके आइडल सचिन तेंदुलकर की टीम होगी, जिसके सचिन मेंटॉर हैं।
IPL 2026 के बीच टीम के नए कोच का हुआ ऐलान, सिर्फ 9 शतक लगाने वाले खिलाड़ी को मिली अब कमान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर