RR Playing XI: हेटमेयर OUT शानाका IN! लखनऊ के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-XI कुछ ऐसी

Published - 21 Apr 2026, 12:24 PM | Updated - 21 Apr 2026, 12:28 PM

RR Playing XI

RR Playing XI: लखनऊ और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीए 2026 का 32वां मुकाबला 22 अप्रैल को खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा. वहीं, हर बार की तरह आरआर एक बार फिर LSG के सामने अपनी संतुलित और दमदार प्लेइंग XI (RR Playing XI) के साथ उतारेगी.

रियान पराग की कप्तानी में टीम का सिर्फ एक ही टागरेट होगा कि लखनऊ को हराकर आगे बढ़ना. जिसके लिए टीम में दो बदलाव होने की उम्मीद है.

RR Playing XI: ओपनिंग की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ी के कंधों पर

RR Playing XI

आरआर (RR Playing XI) के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी हर बार की तरह लखनऊ के खिलाफ ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे. दोनों ही खिलाड़ी शुरूआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, और तेजी से रन बनाने में माहिर हैं. यशस्वी और वैभव अब पावरप्ले में सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके हैं.

नंबर 3 पर ध्रुव जुरेल मौजूद रहेंगे, जो कि रन बनाने के साथ विकेटकीपर की भूमिका भी अदा करेंगे. वहीं, चार पर कप्तान रियान पराग मौजूद रहेंगे. पिछले कुछ वक्त में उनकी बैटिंग में सुधार देखने को मिला है. ऐसे में टीम के लिए महत्वपूर्ण निभा सकते हैं.

शिमरोन हेटमेयर बाहर, दशुन शनाका की एंट्री

हालांकि, शिमरोन हेटमेयर को प्लेइंग XI (RR Playing XI) से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह दशुन शनाका को खेलने का मौका मिलेगा. शनाका श्रीलंका के एक आक्रामक ऑलराउंडर और बेहतरीन फिनिशर हैं. LSG के खिलाफ वह नीचने क्रम में तेजी से रन बना सकते हैं.

छठें नंबर पर डोनोवन फरेरा मौजूद रहेंगे. वह टी20 क्रिकेट के आक्रामक ऑलराउंडर हैं. वह टीम के लिए आखिरी ओवरों में बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं. वह पारी के अंत में तेजी से लंबे-लंबे छक्के मारकर रन बटोरने में सक्षम हैं.

इसके बाद अनुभवी रविन्द्र जडेजा हैं. जिन्हें आईपीएल खेलने का काफी सालों का अनुभव है. वह टीम के लिए मुश्किल समय में सकंटमोचन बन सकते हैं.

LSG Playing XI: पूरन-आवेश OUT, 2 नए स्टार खिलाड़ियों की एंट्री! राजस्थान के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग-XI फाइनल

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में खतरनाक बॉलर्स

गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा जैसे बॉलर्स शामिल हैं. जोफ्रा 150 की ज्यादा रफ्तार से सटीक यॉर्कर और नई गेंद से विकेट लेने में माहिर हैं. साथ ही वह निचले क्रम में बल्ले से रन भी बना सकते हैं.

RR के पास रवि बिश्नोई और 6 फीट 2 इंच की लंबाई के नांद्रे बर्गर जैसा गेंदबाज भी है. बर्गर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है, जो 145-150 की रफ्तार से अपनी सटीक यॉर्कर से विकेट लेने में सफल रहते हैं. उनके खिलाफ खेलना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल है. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में यशराज पुनिया लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. कुल मिलाकर लखनऊ के खिलाफ RR अपनी खतरनाक प्लेइंग XI के साथ उतरेगी, जो कि इस मुकाबले को हर हाल में अपने नाम कर सकती है.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI

RR Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दशुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रविन्द्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: यशराज पुनिया

'जब मैं भारत आऊंगा....' टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने कोहली के लिए बोली ऐसी बात, जीत लिया करोड़ों हिन्दुस्तानियों का दिल

Tagged:

LSG vs RR RR Playing XI IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com