LSG Playing XI: पूरन-आवेश OUT, 2 नए स्टार खिलाड़ियों की एंट्री! राजस्थान के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग-XI फाइनल
Published - 21 Apr 2026, 11:23 AM | Updated - 21 Apr 2026, 11:38 AM
Table of Contents
LSG Playing XI: लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 में अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनके खिलाड़ियों की फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय रहा है। आईपीएल 2026 में एलएसजी ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं तो 4 मैच गंवाए हैं। अंक तालिका में पंत की सेना फिलहाल 9वें स्थान पर हैं।
जबकि उनकी अगली भिड़ंत 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होने ही, जिसके लिए एलएसजी की संभावित प्लेइंग इलेवन (LSG Playing XI) सामने आ चुकी है। इस मैच में निकोलस पूरन और आवेश खान को बाहर किया जा सकता है, जबकि दो नए स्टार खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हो सकती है।
LSG Playing XI: पूरन-आवेश हो सकते हैं OUT
लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में आराम दिया जा सकता है। मौजूदा सीजन में निकोलस पूरन ने एलएसजी के लिए 6 पारियों में 8.50 की मामूली औसत और 79.68 के साधारण स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 51 रन बनाए हैं।
यही कारण है कि इन पूरन की छुट्टी प्लेइंग इलेवन (LSG Playing XI) से हो सकती है। वहीं, आवेश खान की परफॉर्मेंस भी आईपीएल 2026 में कुछ खास नहीं रही है। उन्होंने लखनऊ के लिए अब तक खेले पांच मैचों में केवल 5 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10.17 का है। यही कारण है कि कप्तान पंत और टीम मैनेजमेंट इन दोनों प्लेयर्स को राजस्थान के खिलाफ मैच में बेंच पर बैठा सकती है।
दो नए खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री
निकोलस पूरन के स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स मैथ्यू ब्रीट्जके को चांस दे सकता है। मैथ्यू साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं और अब तक उन्होंने 141 टी20 मैचों में 29.33 की औसत और 132.92 के स्ट्राइक रेट से 3549 रन बनाए हैं। इस दौरान मैथ्यू के बल्ले से 26 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं।
यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट अब पूरन की बजाय मैथ्यू पर भरोसा जता सकता है। वहीं, आवेश खान को बाहर (LSG Playing XI) करके उनकी जगह मयंक यादव को मौका दिया जा सकता है, जो कि काफी लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, मयंक शुरुआती 6 मैचों में सिर्फ बेंच पर बैठे नजर आए हैं।
IPL 2026 के बीच LSG के खिलाड़ी ने कर ली शादी, विवाह की खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
आईपीएल 2026 में कप्तान ऋषभ पंत का फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा है। पंत ने अभी तक खेले 6 मैचों में 136.11 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 147 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर एलएसजी को प्लेऑफ में पहुंचना है तो पंत का बल्ला चलना बेहद जरूरी है। वहीं, आयुष बदोनी और मिचेल मार्श ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम को शानदार शुरुआत दी थी।
लेकिन राजस्थान के खिलाफ मार्करम और मार्श की जोड़ी पारी (LSG Playing XI) की शुरुआत कर सकती है। वहीं, मैथ्यू नंबर तीन और पंत चार नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं। आरआर के खिलाफ बदोनी को पांचवें और मुकुल चौधरी को छठे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है।
जबकि मोहम्मद शमी, मयंक यादव, प्रिंस यादन और मोहसिन खान तेज गेंदबाजी की कमान संभालते दिखेंगे। जबकि मणिमारन सिद्धार्थ स्पिन विभाग (LSG Playing XI) को मजबूती देंगे। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर हिम्मत सिंह को मौका दिया जा सकता है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, मैथ्यू ब्रीट्जके, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मयंक, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर-हिम्मत सिंह।
LSG vs RR: लखनऊ की स्लो पिच पर किसकी चलेगी चाल! कौन जीतेगा मुकाबला? पिच रिपोर्ट से सबकुछ स्पष्ट
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर