IPL 2026 के बीच LSG के खिलाड़ी ने कर ली शादी, विवाह की खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल

Published - 21 Apr 2026, 09:18 AM | Updated - 21 Apr 2026, 09:20 AM

LSG

LSG : आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। टीम ने सीजन की शुरुआत हार से की, हालांकि बीच में दो जीत दर्ज कर वापसी के संकेत जरूर दिए, लेकिन इसके बाद लगातार हार ने टीम की लय बिगाड़ दी।

हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लखनऊ (LSG) को 54 रनों से हार झेलनी पड़ी, जिससे टीम की कमजोरियां खुलकर सामने आईं। इस खराब प्रदर्शन के बीच टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

शादी के बंधन में बंधा LSG का खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को 8.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इंग्लिस को पहले पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था, क्योंकि उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि शादी के कारण वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

इसके बावजूद लखनऊ (LSG) ने उन पर बड़ा दांव खेला। हालांकि अब तक इंग्लिस ने टीम के साथ जुड़कर कोई मैच नहीं खेला है, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी देखा जा रहा है।

इसी बीच 18 अप्रैल को जोश इंग्लिस ने अपनी मंगेतर मेगन क्रिकट के साथ शादी कर ली। यह समारोह निजी रखा गया, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल हुए। शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं और फैंस ने इस जोड़ी को खूब बधाइयां दीं।

शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

मेगन क्रिकट ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उनकी केमिस्ट्री और सादगी भरा समारोह साफ दिखाई देता है। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

जोश इंग्लिस और मेगन क्रिकट लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों की सगाई साल 2024 में हुई थी, जबकि इससे पहले ही 29 जून 2023 को उनके बेटे ऑस्कर का जन्म हो चुका था। अब शादी के बाद यह जोड़ी अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुकी है।

मेगन क्रिकट की पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पर मौजूदगी

मेगन क्रिकट के बारे में सार्वजनिक तौर पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर जोश इंग्लिस और उनके बेटे ऑस्कर के साथ कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। उनकी पर्सनल लाइफ काफी प्राइवेट रही है और उन्होंने अपने प्रोफेशन के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

खूबसूरती और सादगी के चलते मेगन क्रिकट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस भी इस नई जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि शादी के बाद जोश इंग्लिस कब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम से जुड़ते हैं और अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़े : BAN vs NZ: नाहिद-तनजीद की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता, सीरीज में 1-1 की बराबरी

Tagged:

LSG cricket news Josh Inglis IPL 2026 Josh Inglis Wedding
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com