BAN vs NZ: नाहिद-तनजीद की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता, सीरीज में 1-1 की बराबरी

Published - 20 Apr 2026, 06:20 PM

BAN Vs NZ

BAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार (20 अप्रैल) को मीरपुर के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था। मैच में कीवियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन 48.4 ओवर में पूरी टीम 198 रन पर ढेर हो गई।

बांग्लादेश (BAN vs NZ) ने 35.2 ओवर में सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा कर लिया और 6 विकेट से मैच जीत गई। इस जीत के बाद तीन मैच की सीरीज एक-एक की बराबरी पर खड़ी है। वहीं, मैच में कीवियों की ओर से निक केली ने शानदार 83 रन बनाए थे तो बांग्लादेश के ओपनर तनजीद हसन ने 58 गेंदों पर तेज तर्रार 76 रन की पारी खेली, चलते टीम ने आसानी से टारगेट का पीछा कर लिया।

BAN vs NZ: तनजीद-नजमुल की पार्टनरशिप ने करवाई वापसी

दूसरा वनडे मैच जीतने के लिए बांग्लादेश (BAN vs NZ) को 50 ओवर में 199 रन बनाने थे, लेकिन उनके दो बड़े विकेट महज 21 के स्कोर पर गिर गए। पहले सैफ हसन 8 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए तो सौम्या सरकार की पारी भी 8 रन पर सिमट गई।

यहां से तनजीद हसन ने नजमुल हुसैन शांतो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 110 गेंदों पर 120 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की। तनजीद ने 58 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए और बांग्लादेश की जीत में अहम भूमिका निभाई।

तौहीद ने खेली अहम पारी

नजमुल हुसैन शांतो भी भी रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। हालांकि, बाहर जाने से पहले उन्होंने 71 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली थी तो लिटन दास 7 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलते बने। बांग्लादेश एक समय लड़खड़ाती नजर आ रही थी, लेकिन यहां से तौहीद हृदोय (नाबाद 30) और कप्तान मेहदी हसन मिराज (नाबाद 8) ने 44 गेंदों पर 32 रन की अटूट पार्टनरशिप की और टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया।

न्यूजीलैंड की ओर से जेडन लेनोक्स ने दो विकेट चटकाए हैं तो विलियम ओ'रूर्के और नाथन स्मित ने एक-एक विकेट हासिल किया। बता दें कि, श्रृंखला (BAN vs NZ) अब एक-एक की बराबरी पर खड़ी है, जिसका निर्णायक मैच 23 अप्रैल को खेला जाएगा।

निक केली ने खेली शानदार पारी

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था, लेकिन यह फैसला उनके पक्ष में बिल्कुल नहीं गया। कीवियों ने हेनरी निकोल्स (13) और विल यंग (2) के दो बड़े विकेट मात्र 28 के स्कोर पर गंवा दिए थे, जबकि कप्तान टॉम लैथम भी 35 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ब्लैककैप्स के 52 पर तीन विकेट गिर चुके थे।

यहां से सलामी बल्लेबाज निक केली ने मुहम्मद अब्बास के साथ मिलकर 66 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी की, जो कि कीवियों की ओर से मैच में एकमात्र अर्धशतकीय साझेदारी रही। निक केली ने 102 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 83 रन बनाए थे, जबकि उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया और अंत में पूरी टीम 48.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई।

3 बड़े कारण, क्यों आयरलैंड सीरीज में ही मिल जायेगा Vaibhav Sooryavanshi को डेब्यू, अब नहीं रास्ते में कोई रोड़ा

नाहिद राणा ने खोला पंजा

बांग्लादेश (BAN vs NZ) की ओर से मैच में सबसे सफल गेंदबाज नाहिद राणा रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 32 रन देकर कुल 5 बल्लेबाजों का शिकार किया था। नाहिद की रफ्तार के सामने कीवी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे। वहीं, शोरिफुल इस्लाम ने 10 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके।

जबकि रिशाद हुसैन, सौम्या सरकार और तस्कीन अहमद को एक-एक सफलता हाथ लगी। बता दें कि, इस मैच में बांग्लादेश (BAN vs NZ) के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया था, जिसके चलते वह बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

जानें क्यों मैच के बाद रोने लगे Vaibhav Sooryavanshi? माता-पिता से भी बात करने को किया मना! अब वजह का खुलासा

Tagged:

ban vs nz New Zealand BANGLADESH Nahid Rana
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com