3 बड़े कारण, क्यों आयरलैंड सीरीज में ही मिल जायेगा Vaibhav Sooryavanshi को डेब्यू, अब नहीं रास्ते में कोई रोड़ा
Published - 20 Apr 2026, 04:22 PM | Updated - 20 Apr 2026, 04:23 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के बाद जून 2026 में भारतीय टीम को आयरलैंड कौ दौरा करना है। इस दौरे पर टीम इंडिया को आयरलैंड के साथ दो टी20 मैच खेलने हैं, जिसके शेड्यूल की घोषणा बीसीसीआई ने 21 मार्च को कर दी थी। सीरीज का पहला मैच 26 जून और दूसरा 28 जून को खेला जाना है।
इस सीरीज में भारतीय टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मौका मिल सकता है। आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तबाही मचाने वाले वैभव को आयरलैंड दौरे पर चुना जाना लगभग पक्का माना जा रहा है, लेकिन चलिए आपको बताते हैं कि, किन तीन कारणों के चलते बीसीसीआई भी वैभव को मौका देने पर तैयार हो गई है।
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म
राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षींय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बल्ले से खूब धमाल मचा रहे हैं। आईपीएल 2026 में वैभव ने आरआर का प्रतिनिधित्व करते हुए 6 पारियों में 41 की औसत और 236.53 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 246 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल थे।
खास बात ये है कि केकेआर के खिलाफ मैच में वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने 28 गेंदों पर 46 रन बनाए थे। जिस पिच पर दोनों पक्षों के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहां पर वैभव ने अपनी क्लास दिखाते हुए ये पारी खेली थी। जबकि चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों पर 52 और आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों पर 78 रन की विध्वंस पारी खेली थी।
इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार वैभव
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने मात्र 14 वर्ष की आयु में सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। उन्होंने पिछले साल गुजरात टाइटंस के शीर्ष गेंदबाजों के सामने मात्र 35 गेंदों पर शतक ठोक दिया था, जिसके बाद वह भारत के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे।
उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 14 साल की उम्र में किया था, लेकिन उस समय वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे।
दरअसल, आईसीसी नियम 2020 के अनुसार, किसी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कम से कम 15 वर्ष का होना अनिवार्य है और इस साल वैभव 15 साल के हो चुके हैं। ऐसे में वह भारत की नीली जर्सी में पहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
वरिष्ठ खिलाड़ियों को मिलेगा आराम
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के चलते बीसीसीआई अपने सीनियर खिलाड़ियों को थोड़ा आराम दे सकती है, ताकि वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 दौरे के लिए पूरी तरह से फिट और चोट रहित रहे। दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की वजह से बीसीसीआई संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को आराम दे सकती है, जिसके चलते इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए वह फिट रहे।
साथ ही इस सीरीज में वैभव कैसा प्रदर्शन करते हैं, यह भी पूरी दुनिया के सामने आ जाएगा। यानी बीसीसीआई इस सीरीज में वैभव को चांस देकर एक तीर से दो शिकार कर सकती है।
पहला वैभव अभी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हैं या नहीं और दूसरा वरिष्ठ सलामी बल्लेबाजों को आराम देकर। बता दें कि, भारत के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 16 साल की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था। जबकि अब ये रिकॉर्ड 15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो सकता है।
BCCI एक साथ भारत की 2 टी20I टीम बनाने को हुई तैयार, जानें A और B दोनों के खिलाड़ियों की लिस्ट
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर