Priyansh Arya vs Vaibhav Sooryavanshi: कौन है IPL 2026 का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज? जानें स्ट्राइक रेट की जंग में कौन बेस्ट
Published - 20 Apr 2026, 03:55 PM | Updated - 20 Apr 2026, 04:03 PM
Table of Contents
Priyansh Arya vs Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में एक से एक मुकाबलों के बीच युवा खिलाड़ियों के बीच भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. इस रेस में ऐसे ही दो बल्लेबाज हैं, वैभव सूर्यवंशी और प्रियाश आर्य. दोनों ही स्टार खिलाड़ी अपनी आक्रामक बल्लेबाज और तेज स्टाइक रेट के लिए पहचाने जाते हैं.
दोनों की बल्लेबाजी ना सिर्फ दर्शकों का मंनोरजन करती है बल्कि किसी भी वक्त मैच का रूख भी पलट सकती है. ऐसे में सबसे पहला सवाल यह उठता है कि वैभव और प्रियांश (Priyansh Arya vs Vaibhav Sooryavanshi) के बीच स्ट्राइक रेट की जंग में कौन सबसे ज्यादा बेस्ट बल्लेबाज है?
मात्र 15 साल की उम्र में अपना लोहा मनवा रहे वैभव सूर्यवंशी

मात्र 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया को अपने खेल का दीवाना बनाया हुआ है. उनकी बल्लेबाजी का खुमार लोगो के सिर पर इस कदर चढ़ चुका कि रविचंद्रन अश्विन जैसे पूर्व लीजेंड खिलाड़ी बोल चुके कि IPL में रोज इस 15 साल के नन्हे बालक की बल्लेबाजी देखना चाहते हैं.
दरअसल, यह बल्लेबाज पहली ही बॉल से गेंदबाजों पर हावी हो जाता है. दुनिया के बड़े-बड़े बॉलर जसप्रीत बुमराह-जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों को इन्होने टारगेट किया और उनके खिलाफ चौके-छक्कों से रन बटोर डाले थे. अब तक यह राजस्थान रॉयल्स का यह ओपनर 6 मैच खेल चुका हैं, जिसमे इन्होने 41 की औसत और 236.54 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से कुल 246 रन बनाए हुए हैं.
वैभव सूर्यवंशी नाम का यह ओपनर 24 चौके और 20 छक्के इस टूर्नामेंट में अब तक अपने नाम कर चुका, साथ ही यह बल्लेबाज 2 शानदार अर्धशतक भी इस टूर्नामेंट में बना चुका है. इनका खेलने का अंदाज इतना विस्फोटक रहता है कि अगर यह खिलाड़ी का बल्ला बोल गया, तो राजस्थान रॉयल्स को जीत मिलना तय हो जाता है, यही कारण है कि इस सीजन पिंक आर्मी अच्छा प्रदर्शन कर रही और अपने शुरूआती 6 में से 4 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है.
Priyansh Arya का भी IPL 2026 में छाया हुआ है खौफ
प्रियांश आर्य का IPL 2026 में खौफ कुछ उस प्रकार का बन चुका, जैसे कभी क्रिस गेल का रहता था. विपक्षी टीम इनके नाम से ही कांपने लगती है और जब तक यह क्रीज पर होते हैं रन बन नहीं बल्कि बह रहे होते हैं. अपने विस्फोटक अंदाज के चलते यह बल्लेबाज का इस सीजन अब तक 248.24 का स्ट्राइक रेट है, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए किसी सुनहरे सपने से कम नहीं है.
अपने खेले 5 मैचों में प्रीति जिंटा का यह जांबाज कुल 211 रन बटोर चुका है और इस दौरान इनका औसत 42.20 का रहा है. टूर्नामेंट में यह खिलाड़ी 14 चौके और 20 छक्के अपने बल्ले से जड़ चुका, साथ ही इनके नाम इस सीजन 2 फिफ्टी दर्ज हैं.
प्रियांश आर्य भी नई जनरेशन के खिलाड़ी हैं और पहली ही गेंद से प्रहार करने में हिचकिचाते नहीं, यही कारण है कि IPL 2026 में अब तक इन्होने सबसे ज्यादा 248.24 का स्ट्राइक रेट मेंटेन किया हुआ है. उनकी शानदार फॉर्म का नतीजा ही है कि पंजाब किंग्स इस सीजन अपना एक भी मैच नहीं हारी और 6 मैचों में 5 जीत व 11 अंकों के साथ टॉप पर कायम है.
3 बड़े कारण, क्यों Suryakumar Yadav को हटाकर BCCI, Shreyas Iyer को बना रही भारत का नया टी20 कप्तान
Priyansh Arya vs Vaibhav Sooryavanshi कौन है बेहतर?
प्रदर्शन और बल्लेबाजी की बात करें तो दोनों ही युवा बल्लेबाज (Priyansh Arya vs Vaibhav Sooryavanshi) अपने अंदाज में बेहतर खेलते हैं. दोनों ही टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं जो लगातार बल्ले से अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं. अगर दोनों की तुलना करें तो पंजाब के खिलाड़ी प्रियाश आर्य वैभव सूर्यवंशी से बेस्ट हैं.
वह 248.24 का स्ट्राइक रेट से लगातार रन बना रहे हैं, जो कि वैभव से ज्यादा है. साथ ही स्थिरता के साथ तेजी से रन निकालने में माहिर हैं, और धैर्य के साथ बैटिंग करते हैं.
DC Playing XI: अक्षर पटेल बाहर, केएल राहुल नए कप्तान! हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसी दिल्ली की अंतिम-11
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर