DC Playing XI: अक्षर पटेल बाहर, केएल राहुल नए कप्तान! हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसी दिल्ली की अंतिम-11
Table of Contents
KL Rahul : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइज़र्स हैदराबाद से 21 अप्रैल को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में होगा।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार और रोमांचक जीत दर्ज की थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। अब हैदराबाद के खिलाफ इस अहम मुकाबले से पहले दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
खबरों के मुताबिक टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें अक्षर पटेल के बाहर होने और केएल राहुल (KL Rahul) के कप्तानी संभालने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कैसी होगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI ?
RCB के खिलाफ अक्षर पटेल हुए चोटिल
दिल्ली कैपिटल्स के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ा झटका लगा, जब टीम के कप्तान अक्षर पटेल बल्लेबाज़ी करते हुए चोटिल हो गए।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अक्षर पटेल शानदार लय में दिख रहे थे। उन्होंने 19 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था, लेकिन इसी बीच उनकी पिंडली में तेज ऐंठन हो गई।
दर्द के बावजूद अक्षर ने खेल जारी रखने की कोशिश की, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। मैदान पर फिजियो की जांच के बाद यह साफ हो गया कि वह आगे बल्लेबाज़ी नहीं कर पाएंगे, जिसके चलते उन्हें ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर मैदान छोड़ना पड़ा।
उनके अचानक मैदान से बाहर जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में चिंता का माहौल बन गया, क्योंकि वह उस समय टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे थे। अब उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, जो आने वाले मैचों में टीम के संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं।
KL Rahul संभाल सकते हैं दिल्ली कैटल्स की कमान
अक्षर पटेल की चोट ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी को लेकर नई चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसे में अनुभवी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) टीम की कमान संभालते हुए नज़र आ सकते हैं।
केएल राहुल (KL Rahul) के पास आईपीएल में कप्तानी का अच्छा अनुभव है। वह लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स जैसी दो फ्रेंचाइज़ी की कप्तानी कर चुके हैं, जिससे उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों में टीम को संभालने का अनुभव मिला है। उनकी शांत सोच और मैच को पढ़ने की क्षमता उन्हें इस भूमिका के लिए मजबूत विकल्प बनाती है।
अगर अक्षर पटेल अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो राहुल (KL Rahul) का कप्तान बनना लगभग तय माना जा रहा है।
हैदराबाद के खिलाफ मजबूत संयोजन के साथ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में संतुलित और मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने की तैयारी में है। सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में टीम बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभागों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेगी।
कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर रहने की संभावना है, जो विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे। टॉप ऑर्डर में पाथुम निसांका और राहुल टीम को तेज शुरुआत देने का काम करेंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में समीर रिज़वी, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी मजबूती प्रदान करेंगे।
वहीं ऑलराउंड विकल्प के तौर पर विप्रज निगम और आकिब नबी डार टीम को संतुलन देंगे। गेंदबाज़ी आक्रमण में लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स इस मजबूत संयोजन के साथ हैदराबाद के खिलाफ जीत की उम्मीद लेकर मैदान में उतरेगी।
सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI :
पाथुम निसांका, केएल राहुल (कप्तान एवं विकेटकीपर), समीर रिज़वी, विप्रज निगम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
ये भी पढ़े : 4 बड़े नाम जिन्हें अगले सीजन रिलीज करेगी CSK, अब इन्हें किसी कीमत में नहीं रखेंगे एमएस धोनी