LSG vs RR: लखनऊ की स्लो पिच पर किसकी चलेगी चाल! कौन जीतेगा मुकाबला? पिच रिपोर्ट से सबकुछ स्पष्ट

Published - 21 Apr 2026, 10:10 AM | Updated - 21 Apr 2026, 10:27 AM

LSG vs RR

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR)के बीच आईपीएल 2026 का 32 वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर बुधवार 22 अप्रैल 2026 को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी. LSG अपने खराब प्रदर्शन से अंक तालिका में सबसे नीचले क्रम में है.

ऐसे में ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं, RR अपनी शानदार फॉर्म के साथ आगे बढ़ रही है. लेकिन LSG vs RR मैच का परिणाम पिच पर निर्भर रहेगा. चलिए तो जानते हैं कि लखनऊ की पिच किस का साथ देगी.

LSG vs RR: कैसी है लखनऊ की पिच?

LSG Vs RR

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस मैदान की पिच आमतौर पर स्लो होती है. जो कि स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है.

इस मैदान की मिट्टी लाल है, जिसपर शुरूआत में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी मुश्किल होता है. इस कारण अक्सर इस स्टेडियम में लो-स्कोरिंग मैच होते हैं.

IPL मैचों में अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

  • कुल मैच- 24
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 14
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 173.46
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 235/6 (Kolkata Knight Riders) 05/05/2024 v Lucknow Super Giants
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 108 (Lucknow Super Giants) 01/05/2023 v Royal Challengers Bengaluru
  • सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 177/2 (Punjab Kings) 01/04/2025 v Lucknow Super Giants
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 27.83
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 8.75

IPL 2026 के बीच LSG के खिलाड़ी ने कर ली शादी, विवाह की खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल

LSG vs RR: किस की होगी जीत?

लखनऊ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैचों की संख्या- 9 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैचों का आंकड़ा 14 है.

वहीं, स्लो पिच होने की कारण यहां पर रन बनाना काफी मुश्किल है. जिस कारण मैदान पर लो-स्कोरिंग मुकाबले ही देखने को मिले हैं. सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड LSG vs RR के बीच 2023 में खेले गए मुकाबले में 108 रहा है.

हालांकि, आरआर के खिलाड़ी लगातार रन बना रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों की जीत खिलाड़ियों की फॉर्म पर निर्भर करती है. अगर टीम अच्छी प्रदर्शन करती है तो पिच को मात देकर मुकाबला अपने नाम कर सकती है.

आखिरकार MS Dhoni के वापसी की कंफर्म डेट का हुआ ऐलान, इस दिन मैदान पर फिर से ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ लगाएंगे माही

Tagged:

lucknow super giants RAJSTHAN ROYALS LSG vs RR IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

22 अप्रैल 2026 को

19वां
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com