'जब मैं भारत आऊंगा....' टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने कोहली के लिए बोली ऐसी बात, जीत लिया करोड़ों हिन्दुस्तानियों का दिल

Published - 21 Apr 2026, 11:42 AM | Updated - 21 Apr 2026, 11:51 AM

Virat Kohli

Virat Kohli: विराट कोहली सिर्फ भारत में ही लोकप्रिय नहीं है बल्कि विदेशों में भी उनके लाखों चाहने वाले हैं. खुद कोहली के भी क्रिकेट के मैदान से बाहर काफी सारे दोस्त हैं. हाल ही में टेनिस के सुपरस्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने विराट कोहली की काफी तारीफ की है.

उन्होंने कोहली (Virat Kohli) की दोस्ती की मिसाल देते हुए कहा कि उनकी वजह से ही उन्होंने क्रिकेट देखना शुरू किया. अब उनका यह बयान तेजी से भारतीय फैंस के बीच वायरल हो रहा है.

विम्बल्डन से शुरू हुई Virat Kohli की दोस्ती

Virat Kohli

दरअसल, विराट कोहली और टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक की दोस्ती को ज्यादा वक्त नहीं बीता है. इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब है. पिछले साल कोहली विम्बल्डन में जोकोविक का मैच देखने पहुंचे थे. इस दौरान किंग ने मैच के बाद नोवाक जोकोविक के खेल की काफी तारीफ की थी.

इसके बाद से ही दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई थी. एक इंटरव्यू में भी टेनिस प्लेयर ने कोहली (Virat Kohli) से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी.

LSG vs RR: लखनऊ की स्लो पिच पर किसकी चलेगी चाल! कौन जीतेगा मुकाबला? पिच रिपोर्ट से सबकुछ स्पष्ट

विराट कोहली पर क्या बोले नोवाक जोकोविच?

अब नोवाक जोकोविच ने खुद अपनी और विराट कोहली (Virat Kohli) की दोस्ती पर पक्की मुहर लगा दी है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि, विराट उनके दोस्त हैं. वो एक-दूसरे का आदर और सम्मान करते हैं. मैंने उनकी वजह से ही क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया. पहले मैं देखता नहीं था लेकिन मैने उनके जरिये ही क्रिकेट देखना पसंद किया.

जोकोविच के मुताबिक, पहले वह क्रिकेट देखते भी नहीं थे और ज्यादा कुछ जानते भी नहीं थे. लेकिन कोहली की वजह से वह भी इस खेल को फॉलो करने लगे. वहीं, टेनिस स्टार ने आगे यह भी बताया कि वह और विराट काफी अच्छे दोस्त हैं. और हमेशा टच में रहते हैं.

भारत में कोहली के साथ खेलेंगे टेनिस

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इंटरव्यू में कहा कि वह जब भी भारत आएंगे तो विराट (Virat Kohli) भी उनके साथ होंगे. वह उम्मीद करते हैं कि वह कोहली के साथ मैदान में क्रिकेट के साथ टेनिस भी खेलेंगे.

जोकोविच ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा, वह जब भी भारत आएंगे तो विराट के साथ समय बिताएंगे. टेनिस स्टार ने आगे कहा, " हम थोड़ा टेनिस और थोड़ा क्रिकेट खेलेंगे, मजा करेंगे और खेल के जरिए सकारात्मक ऊर्जा फैलाएंगे।'

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये 7 स्टार खिलाड़ी, मुकाबले से बाहर

Tagged:

Virat Kohli India Novak Djokovic
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com