अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये 7 स्टार खिलाड़ी, मुकाबले से बाहर
Published - 21 Apr 2026, 10:42 AM | Updated - 21 Apr 2026, 10:58 AM
Table of Contents
Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के एक हफ्ते के अंदर टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाना है। इसके बाद 6-10 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला जाएगा।
बता दें कि, टीम इंडिया (Team India) को साल 2026 में कई अहम श्रृंखला और एशियन गेम्स जैसा बड़ा टूर्नामेंट खेलना है, ऐसे में प्रबंधन आगामी मैचों को ध्यान में रखते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ शीर्ष खिलाड़ियों को आराम दे सकता है और इसके बजाय वह आगामी वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं।
आईपीएल फाइनल के आधार पर होगा फैसला
आईपीएल 2026 के फाइनल के आधार पर अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के स्क्वाड का फैसला किया जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम फैसला प्रबंधन लेगा कि किस प्लेयर को आराम देना है और किसको एकमात्र टेस्ट मैच में उतारना है। हालांकि, इसपर फिलहाल विचार-विमर्श किया जा रहा है।
🚨 INDIA vs AFGHANISTAN TEST MATCH UPDATE 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 21, 2026
- India is likely to rest the top stars for the Afghanistan test if their IPL teams qualify into the Playoffs. Fluid situation but discussions happening. [Sahil Malhotra]
With a quick turnaround between Test and ODIs vs AFG & then… pic.twitter.com/uz0hM6XTMp
बता दें कि, अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र मैच का आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में बीसीसीआई इसको केवल एक अनौपचारिक मैच के तौर पर देखेगा और अपने शीर्ष खिलाड़ियों की फिटनेस और वर्कलोड को देखते हुए उनको इसमें आराम दे सकता है। हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें और उनमें खेल रहे ऑल-फॉर्मेट प्लेयर को ध्यान में रखते हुए स्क्वाड तैयार किया जाएगा।
खिलाड़ियों को थकावट से बचाना बीसीसीआई की प्राथमिकता
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के लिए साल 2026 काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। भारतीय खिलाड़ी पिछले चार महीनों में काफी अधिक क्रिकेट खेल चुके हैं और अब आईपीएल में अपनी भागीदारी मुहैया करवा रहे हैं। ऐसे में चयनकर्ता उनको आईपीएल समाप्त होने के बाद थोड़ी राहत दे सकते हैं। वहीं, बीसीसीआई के एक सूत्र ने TOI से कहा,
''वनडे और विश्व कप इस समय प्राथमिकता हैं, और आप चाहते हैं कि आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी फिट, तरोताजा और चारों टेस्ट मैच (दो श्रीलंका, दो न्यूजीलैंड) और वनडे श्रृंखलाओं के लिए उपलब्ध रहे। ऐसे में इस मैच में बुमराह और अन्य शीर्ष खिलाड़ियों को खिलाने का जोखिम क्यों उठाए?''
Team India के इन 7 स्टार खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मुख्य खिलाड़ियों को आराम दे सकता है और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को उनकी काबिलियत साबित करने का एक मंच प्रदान कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबित, कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और आकाशदीप बाहर रह सकते हैं।
बता दें कि, आकाश दीप फिलहाल चोटिल हैं और ऐसे में बीसीसीआई उनको सीधा बड़े प्रारूम में उतारने की गलती नहीं करेगा तो अन्य छह प्लेयर्स ऐसे हैं जो कि आईपीएल में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए सक्रिय हैं और भारत (Team India) के लिए एक से अधिक प्रारूपों में हिस्सा लेते हैं। ऐसे में बीसीसीआई इन प्लेयर्स (Team India) को फिट रखने के लिए यह फैसला ले सकता है।
LSG vs RR: लखनऊ की स्लो पिच पर किसकी चलेगी चाल! कौन जीतेगा मुकाबला? पिच रिपोर्ट से सबकुछ स्पष्ट
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर