दुनिया के बेस्ट फिनिशर का ऐलान! हार्दिक पांड्या-कीरोन पोलार्ड-टिम डेविड नहीं, इस दिग्गज को मिला ताज

Published - 21 Apr 2026, 02:18 PM | Updated - 21 Apr 2026, 02:26 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: जब भी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहस के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के बारे में बात होती है तो हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड और टिम डेविड का नाम सबसे पहले लिया जाता है।

इन खिलाड़ियों की पावर हीटिंग ने विपक्षी गेंदबाजों के दिल में अलग ही खौफ पैदा कर रखा है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान ने इन तीनों को नजरअंदाज करके चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बताया है।

बता दें कि, धोनी को आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान के साथ-साथ एक धाकड़ बल्लेबाज के रूप में भी जाना जाता है।

Hardik Pandya: शुरुआत में यूसुफ पठान ने बनाई बढ़त

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी संभाल चुके फाफ डु प्लेसिस से आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के नाम का चयन किया। शुरुआत में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान के सामने एल्बी मोर्केल, राहुल तेवतिया, रिंकू सिंह और शशांक सिंह जैसे खिलाड़ियों का नाम लिया गया, लेकिन फाफ डु प्लेसिस ने यूसुफ पठान के नाम पर अपनी मोहर लगाए रखी।

बता दें कि, यूसुफ पठान ने अपने शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम को तीन आईपीएल खिताब जिताए हैं। साल 2008 में राजस्थान रॉयव्स और साल 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए। पठान ने साल 2010 में बल्ले से तूफानी पारी खेली थी, जब उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों पर सैकड़ा जमा दिया था। उस समय यह आईपीएल का सबसे तेज और आईपीएल इतिहास का गेंदबाजों के लिहाज से तीसरा सबसे तेज शतक है।

फाफ ने हेनरिक को बताया पठान से बेहतर

हालांकि, शुरुआत चरण में यूसुफ पठान के साथ बने रहने के बाद जब उनके हमवतन साथी हेनरिक क्लासेन का नाम आया तो बिना संकोच के उन्होंने उन्हें चुना। फाफ ने दिनेश कार्तिक, डेविड मिलर, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, ग्लेन मैक्सवेल और टिम डेविड जैसे खतरनाक खिलाड़ियों को छोड़कर हेनरिक क्लासेन को प्राथमिकता दी।

बता दें कि, क्लासेन साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े थे और अब वह टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से ऑरेंज आर्मी को कई शानदार जीत दिलाई हैं, लेकिन खिताब की लिस्ट में अभी तक उनका नाम नहीं जुड़ पाया है। हालांकि, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को फाफ ने हेनरिक क्लासेन से बेहतर फिनिशर माना है।

RR Playing XI: हेटमेयर OUT शानाका IN! लखनऊ के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-XI कुछ ऐसी

अंत में धोनी ने मारी बाजी

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के सामने आंद्रे रसेल का नाम आने पर फाफ ने रसेल के साथ जाने का फैसला किया, जिन्होंने केकेआर के लिए कई वर्षो तक विस्फोटक फिनिशर की भूमिका निभाई है। लेकिन जब आंद्रे रसेल के सामने महेंद्र सिंह धोनी का नाम आया तो उन्होंने धोनी का नाम लिया।

धोनी के सामने एबी डिविलियर्स और कीरोन पोलार्ड का ना भी आया, लेकिन फाफ अंत तक धोनी के नाम पर टिके रहे और अंत में उनको सर्वश्रेष्ठ फिनिशर घोषित किया गया। बता दें कि, फाफ डु प्लेसिस काफी वर्षो तक धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं और पीली जर्सी में उन्होंने तीन खिताब को जीता है, जो कि धोनी की कप्तानी में थे।

IPL 2026 के बीच टीम के नए कोच का हुआ ऐलान, सिर्फ 9 शतक लगाने वाले खिलाड़ी को मिली अब कमान

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com